Ratlam Corona Update: आज 97 पॉजिटिव मिले,संक्रमित मरीजों की संख्या सवा चार सौ के पार

489

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

Ratlam: मकर संक्रांति के पर्व पर कोरोनावायरस से संक्रमित मरीजों का विस्फोट हुआ। शुक्रवार को 97 महिला,पुरुष व बच्चे महामारी से प्रभावित हुए हैं। जिसमें जावरा का 1 थर्ड जेंडर भी संक्रमित है।

गुरुवार को जिला जेल में भी एक बंदी पॉजिटिव पाया गया था जो रतलाम के मेडिकल कॉलेज में भर्ती है। बता दें कि यह मरीज मंदसौर का है जिस पर एनडीपीएस एक्ट का आरोप है।जेल में दाखिल होने से पहले हुई जांच में इसके संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी।

सभी मरीजों का उपचार किया जा रहा है।अब जिले में एक्टिव संक्रमितों की संख्या चार सौ के आंकड़े को पार कर गई है।शहर के लगभग हर क्षेत्रों से संक्रमित निकल रहे हैं।इसके बाद भी लोगों में जागरूकता नहीं है वह नियमों का पालन नहीं कर रहे हैं।

शुक्रवार को कोरोनावायरस से संक्रमित होने वाले की संख्या में एकदम इजाफा हुआ है 98 महिला पुरुष और बच्चे संक्रमण की जद में आए हैं।अब जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 433 हो गई हैं वहीं 11 लोगों को स्वस्थ होने के उपरांत शुक्रवार को घर भेजा गया।
98 संक्रमितों में 31 महिलाएं,60 पुरुष,5 बालक और 1 बालिका शामिल है वही जावरा का 1 किन्नर भी संक्रमित है।
अवहेलना हो रही है नियमों की
जिला प्रशासन द्वारा आमजन को मास्क लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है।इसके बावजूद भी लोग मनमानी कर रहे है।
जिला प्रशासन दिन भर शहर में
लोगों को इस मामले में सतर्क रहने के लिए सचेत कर रहा है।
नतीजतन संक्रमितों की संख्या में लगातार इजाफा हो रहा है। बाजार में भीड़ कम होने का नाम नहीं ले रही है,वही सोशल डिस्टेंसिंग का पालन तो बिल्कुल नहीं हो रहा है।