रोटरी क्लब द्वारा आयोजित रतलाम जिला ओपन शतरंज प्रतियोगिता संपन्न!

240

रोटरी क्लब द्वारा आयोजित रतलाम जिला ओपन शतरंज प्रतियोगिता संपन्न!

 

Ratlam : रोटरी क्लब रतलाम के तत्वावधान में आयोजित रतलाम जिला ओपन शतरंज प्रतियोगिता का आयोजन 7 एवं 8 जून 2025 को रोटरी हॉल में किया गया। इस दो दिवसीय प्रतियोगिता में जिले-भर से खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता के मुख्य वर्ग में विजेता रहें नमन दाफरिया को प्रथम पुरस्कार प्राप्त हुआ! जबकि प्रकाश वर्मा ने द्वितीय स्थान और तन्मय कोठारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

 

अंडर-13 वर्ग में प्रतियोगियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया।जिसमें प्रथम पुरस्कार: निवान मालपानी, द्वितीय पुरस्कार: दक्षराज सिंह चुंडावत, तृतीय पुरस्कार: जलज नैनानी को मिला। अंडर-15 वर्ग में प्रथम पुरस्कार: नैवेद्य जोशी, द्वितीय पुरस्कार: अक्षत गदिया, तृतीय पुरस्कार: मोहम्मद बाहुद्दीन को प्रदान किया गया तथा 50 वर्ष से ऊपर वर्ग में अनुभवी खिलाड़ियों ने भाग लिया और उम्दा प्रदर्शन किया।

 

प्रथम पुरस्कार: शाहिद खान, द्वितीय पुरस्कार: विनोद जोशी, तृतीय पुरस्कार: मोहम्मद इकबाल को मिला। इस अवसर पर रतलाम जिला शतरंज संघ के सचिव मनीष जोशी ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता का उद्देश्य जिले में शतरंज जैसे बौद्धिक खेल को प्रोत्साहित करना तथा युवा प्रतिभाओं को एक मजबूत मंच प्रदान करना है। उन्होंने बताया कि इस बार बड़ी संख्या में खिलाड़ियों की भागीदारी देखी गई, जो खेल के प्रति बढ़ते रुझान को दर्शाता है।

जोशी ने बताया कि भविष्य में भी इस प्रकार की प्रतियोगिताएं नियमित रूप से आयोजित की जाएंगी ताकि अधिक से अधिक खिलाड़ी अपनी प्रतिभा को निखार सकें। कार्यक्रम के अंत में रोटरी क्लब तथा शतरंज संघ के सदस्यों ने सभी खिलाड़ियों, आयोजकों और अतिथियों का आभार व्यक्त किया।यह प्रतियोगिता रतलाम जिले के खेल परिदृश्य में एक महत्वपूर्ण कदम सिद्ध हुई और खिलाड़ियों के लिए प्रेरणास्रोत बनीं!