Ratlam News: प्रीति ने शहर का बढाया गौरव,मिला बेस्ट सोशल वर्कर का सम्मान

1500
Ratlam News: प्रीति ने शहर का बढाया गौरव,मिला बेस्ट सोशल वर्कर का सम्मान

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट

Ratlam: अंतराष्ट्रीय महिला दिवस के संदर्भ में दिल्ली में आयोजित वुमेन कॉन्क्लेव मीट एवं अवार्ड 2021 में 2022 में हर क्षेत्र में सामाजिक सेवा देने वाली देश भर की महिलाओ में से प्रतिभावान महिलाओं को चयनित कर उन्हें सम्मानित किया।
बता दें कि संस्था ने 5000 प्रविष्ठि में से इन महिलाओं को चयनित किया गया था।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जितेंद्र मनी त्रिपाठी थे जो डिजीपी दिल्ली मेट्रो के पद पर आसीन है। कार्यक्रम के आयोजक फाउंडर अमृताकर एवं मनीष मिश्रा थे।

समारोह में मध्यप्रदेश की बेटी एवं पहले भी कई बार रतलाम शहर का नाम रोशन कर चुकी अधिवक्ता प्रीति सोलंकी ने इस बार भी पूरे देश की महिलाओ में चयनित होकर सफलता का परचम लहराया। उन्हें बेस्ट सोशल वर्कर का सम्मान प्राप्त हुआ है।प्रीति सोलंकी समाज सेवा के क्षेत्र में घरेलू हिंसा से पीड़ित महिला ओर बच्चो पर लगातार न्याय दिलाने हेतु कार्य कर रही है। इनकी सामाजिक सेवा में गरीब,निर्धन,जरूरतमंदों को निःशुल्क विधिक सहायता प्रदान करना और लोगों को अपने अधिकारों के प्रति जाग्रत करना है।कई संस्थानो मे जाकर कानूनी अधिकारों के सेमिनार आयोजित करना।
साथ ही प्रिती रक्तमित्र के नाम से भी पहचानी जाती है।

इन्हें राज्यस्तरीय, सम्भागीय स्तरिय सहित कई सम्मान प्राप्त है।पहली बार राष्ट्रीय स्तर पर अपना नाम सुरक्षित कर प्रदेश ओर जिले का नाम रोशन किया है।उक्त कार्यक्रम क्रेजी टेल्स द्वारा द्वारका सेक्टर 13 में रेडिसन ब्लू में सम्पन्न हुआ।इस बात पर एडवोकेट प्रिती के शुभचिंतकों, शहर वासी और परिवारजनों में हर्ष है। सबने शुभकामनाएं प्रेषित की है।