Ratlam Police Cracks Case in 72 Hours : हत्या, डकैती का 72 घंटे में किया खुलासा, 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 1 फरार!

364

Ratlam Police Cracks Case in 72 Hours : हत्या, डकैती का 72 घंटे में किया खुलासा, 4 आरोपी चढ़े पुलिस के हत्थे, 1 फरार!

जानिए क्या है पूरा मामला?

Ratlam : जिले के बाजना थाने पर 13 अप्रैल 2026 को कादर खां (60) पिता मीर मोहम्मद मकरानी निवासी ग्राम पाटी कुशलगढ थाना कुशलगढ जिला बांसवाडा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि, मैं अपनी पुत्री के साथ जावरा में शादी के कार्यक्रम से वापस घर लौट रहे थे और ग्राम रतनगढ़पीठ माही नदी पुल पर अज्ञात बदमाशों द्वारा चाकु दिखाकर 5 हजार रुपए व आधार कार्ड, ड्रायविंग लायसेंस, पेन कार्ड, आधार कार्ड तथा लडकी का पर्स जिसमें 15 हजार रुपए व ईयररिंग व मंगलसुत्र तथा कपडों का भरा बैग व 2 दीवार घडी रखी हुई थी जिन्हें लुटकर भाग गए थे। फरियादी की रिपोर्ट पर बाजना थाने पर अपराध क्रमांक 164/26 धारा 309(4), 309(6) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

इसके साथ ही 14 अप्रैल 2026 को चम्पा बाई (30) पति सुनिल झोड़िया निवासी ग्राम देवीपाड़ा थाना बाजना ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि मामा ससुर के घर शादी में डीजे पर नाचने की बात को लेकर विवाद होने पर निलेश झोड़िया व उसके अन्य साथियों ने मिलकर फरियादी के पति पर चाकू व पत्थरों से हमला कर मारपीट की थी जिससे मेरे पति सुनील झोडिया की मौत हो गई। मामले में थाना बाजना पर अपराध क्रमांक 170/26 धारा 103(1) बीएनएस का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था।

WhatsApp Image 2026 04 17 at 19.26.52 1

दोनों प्रकरणों की गंभीरता को देखते हुए एसपी अमित कुमार के निर्देश एवं एएसपी विवेक कुमार के मार्गदर्शन में एसडीओपी सैलाना नीलम बघेल के नेतृत्व में फरार आरोपीयों की पतारसी हेतु विशेष टीम का गठित की गई थी। पुलिस टीम द्वारा आरोपी निलेश पिता नारु झोडिया निवासी चिकनी, शंम्भु पिता कालु भाभर निवासी रतनगढ पीठ, सुभाष पिता लक्ष्मण सिंगाड निवासी पिपलीपाडा, तोलु पिता राजु खराडी निवासी मलवासी को अलग-अलग स्थानों से अभिरक्षा में लेकर पुछताछ की गई जिन्होंने अपराध को अंजाम देना कबूला।गिरफ्तार आरोपियों ने घटना को अंजाम देने में शामिल अन्य आरोपी अश्विन कटारा निवासी केलदा थाना शिवगढ़ हाल बिबड़ोद का शामिल होना भी कबूल किया, जो फरार है जिसकी तलाश जारी हैं पुलिस ने आरोपियों से 2 मोटरसाइकिल जब्त की है।

आरोपियों को पकड़ने में मनीष डावर थाना प्रभारी बाजना, सुरेन्द्र गडरिया थाना प्रभारी रावटी, अर्जुन सेमलिया थाना प्रभारी सरवन, निरीक्षक अमित कोरी, उप-निरीक्षक रामसिंह खपेड़, उप-निरीक्षक जीवन बारिया, सहायक उप-निरीक्षक योगेश निनामा, सहायक उप-निरीक्षक कालु सिंह जामोद, सहायक उपनिरीक्षक योगेश निनामा, लक्ष्मीनारायण सूर्यवंशी, मनमोहन शर्मा, हिम्मत सिंह, नीरज त्यागी, कमलेश हारी, शंकर राव शिन्दे, सन्नी मईड़ा, प्रेमसिंह, नरवर मईडा, विपुल भावसार और राहुल पाटीदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही!