Ratlam Rail Project : बजट में 2300 सौ करोड रुपए का प्रावधान

पुरानी योजनाओं को पूरा करने के लिए अब तक की सबसे ज्यादा राशि,रतलाम-नीमच ट्रैक दोहरीकरण के लिए मिले 400 करोड़ !

963

Ratlam Rail Project : बजट में 2300 सौ करोड रुपए का प्रावधान

Ratlam : इस बार के केंद्रीय बजट में रतलाम मंडल के प्रोजेक्ट के लिए 67 साल बाद सबसे अधिक राशि मिली जो 2300 सौ करोड रुपए हैं इसमें सबसे बड़ी बात यह हें कि इस राशि में कोई नई योजना नहीं है सारी राशि पुरानी योजनाओं को पूरा करने के लिए दिया हैं।नई लाइन, दोहरीकरण,गेज परिवर्तन,यार्ड निर्माण जैसे कार्यों के लिए रतलाम मंडल को इस बार 2281 करोड रुपए से ज्यादा का बजट मिला है।

 

अगस्त 1956 को अस्तित्व में आए रेल मंडल को पहली बार इतने रुपए मिले हैं।इसमें खास बात यह है कि इतना बड़ा बजट होने के बावजूद एक भी नई योजना को शामिल नहीं किया हैं। सारा राशि पुरानी योजनाओं को पूरा करने के लिए हैं। 2023-24 के लिए सर्वाधिक 945 करोड रुपए नई रेल लाइन के तीन प्रोजेक्ट में मिले हैं।आमान परिवर्तन के लिए 700 करोड रुपए और तीन महत्वपूर्ण सेक्शन के दोहरीकरण के लिए 635 करोड रुपए का फंड दिया हैं।इसके अलावा 10 से ज्यादा समपार फाटक को को बंद करके उनकी जगह उपरी सड़क पुल बनाए जाएंगे बीते 5 साल की बात करें तो 2021 में मंडल को सबसे कम 388 करोड़ का बजट मिला था।

 

*नई दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग की स्पीड बढ़ाने 1320 करोड़* 

पश्चिम रेलवे की पिंक बुक के अलावा रेलवे ने बजट में बड़े प्रोजेक्ट के लिए अलग से फंड रखा है।इसमें नई दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग की गति सीमा 160-200 किलोमीटर प्रति घंटा करने के लिए 1320 करोड़ रुपए दिए हैं।वहीं रतलाम मंडल के 16 स्टेशन को अमृत भारत योजना में शामिल किया गया।इसके अलावा पश्चिम मध्य रेलवे के बजट में इंदौर जबलपुर नई रेल लाइन के लिए 514 करोड रुपए का प्रावधान किया है।

 

*रेल मंत्री ने विडियो कांफ्रेंस कर बताया*

शुक्रवार को रेल मंत्री अश्विन वैष्णव ने वीडियो कांफ्रेंस कर बजट के बारे में बताया।इस दौरान मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के कॉन्फ्रेंस रूम में एडीआरएम अशफाक अहमद,मुख्य परियोजना प्रबंधक (गति शक्ति यूनिट)जयराम कुर्शिजा,पीआरओ खेमराज मीणा,पीआरआई मुकेश पांडे भी मौजूद रहें।

 

*पिछले 5 सालों में मंडल को मिला बजट*

2023 -2300 करोड़

2022 -1662 करोड़

2021- 388 करोड़

2020 – 637 करोड़

2019 – 763 करोड़

(जानकारी रेलवे के अनुसार)

 

*नए प्रोजेक्ट जो बजट में नहीं आ पाएं*

• 119 किमी लंबे रतलाम-फतेहाबाद लक्ष्मीबाई नगर ट्रैक दोहरीकरण

• जावरा से ताल होकर आलोट तक नई रेल लाइन

• रतलाम में मेमो मेंटेनेंस सेट का निर्माण

• नौगांवां से आरके नगर स्टेशन तक बाईपास लाइन।

*▫️नई रेल लाइन-945 करोड़*

*▫️आमान परिवर्तन-700 करोड़*

*▫️दोहरीकरण 635 करोड़*

 

° दाहोद-इंदौर (204.76 किमी) 440 करोड़

° छोटा उदयपुर-धार (157 किमी) 355 करोड़

° नीमच-बड़ी सादड़ी (48 किमी) 150 करोड़ मीटर गेज से ब्रॉड गेज (आमान परिवर्तन)

° डॉ आंबेडकर नगर-खंडवा 700 करोड़ दोहरीकरण-

° रतलाम-नीमच (133 किमी) 400 करोड़

° नीमच-चित्तौड़गढ़

(55.73किमी)50 करोड़

° इंदौर-देवास-उज्जैन (79.23किमी)185 करोड़

 

*अन्य बड़े प्रोजेक्ट*

• रतलाम यार्ड

रीमॉडलिंग 1 करोड़

• उज्जैन फ्लाई ओवर (2.2 किमी) 10 लाख ऊपरी सड़क पुल

• सीहोर-फंदा के बीच समपार फाटक -104 के स्थान पर 1 करोड़

• नई खेड़ी-उज्जैन के बीच समपार फाटक 23 के स्थान पर 1 करोड़

• पिपलिया यार्ड के निकट समपार फाटक -86 के स्थान पर 2 करोड़

• पिपलिया-मंदसौर के बीच समपार फाटक 150 के स्थान पर 2 करोड़

• मोरवनी – रतलाम के बीच समपार फाटक 81 के स्थान पर 4 करोड़

• बेड़ावन्या – नागदा के बीच समपार फाटक-102 के स्थान पर 2 करोड़

• नागदा यार्ड-समपार फाटक 103 के स्थान पर 2 करोड़

• चंदेरिया-रतलाम के समपार फाटक-177 के स्थान पर 2 करोड़

• सीहोर-फंदा के बीच समपार फाटक-107 के स्थान पर 1 लाख

• बामनिया-अमरगढ़ समपार फाटक 72 की जगह 1 लाख