Ratlam Collector in Action : जावरा की 6 अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई

1197

Ratlam Collector in Action : जावरा की 6 अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई

रतलाम से रमेश सोनी की रिपोर्ट : Ratlam प्रशासन अलर्ट 

रतलाम। भूमाफिया की नाक में नकेल कसने के लिए Ratlam प्रशासन अलर्ट है। जब से जिले की कमान कलेक्टर कुमार पुरुषोत्तम में संभाली है, तब से जिले की अवैध कॉलोनियों के साथ अवैध निर्माणों को भी धराशायी करने की कार्रवाई की जा रही है।                    IMG 20211016 WA0078
Ratlam Collector कुमार पुरुषोत्तम एक्शन मोड में है। उन्होंने अपने अमले को लेकर शहरी क्षेत्रों का निरीक्षण किया। वे शहर के हृदय स्थल माणक चौक पहुंचे जहां अतिक्रमण के साथ बेतरतीब यातायात के कारण राहगीरों का पैदल चलना भी मुश्किल होता है। यहाँ शहर की सबसे बड़ी सब्जी मंडी भी लगती है। वहां पहुंचकर उन्होंने अधिकारियों से विचार विमर्श किया। इसके बाद वह शहर के धार्मिक स्थल मांगल्य घाम पहुंचे, जहां के निरीक्षण के बाद अधिकारियों को निर्देश दिए।

Ratlam जिले के जावरा में स्थित हुसैन टेकरी क्षेत्र में स्थित 6 कॉलोनियों के अवैध निर्माण को ढहाने की प्रशासन ने कार्रवाई की। प्रशासन की टीम ने इन कॉलोनियों के अवैध निर्माण को धराशाई कर दिया। इसके पहले जिला प्रशासन ने रतलाम, नामली, पिपलोदा, जावरा, ढोढर और ताल में अवैध निर्माण को ध्वस्त किया। साथ ही जिलेभर के 23 कॉलोनाइजरों पर अवैध निर्माण को लेकर FIR दर्ज कराई गई।

Ratlam

Also Read:निर्वाचन डयूटी से अनुपस्थित रहने पर कलेक्टर ने 20 कर्मचारियों को निलंबित किया

इस क्रम में आज जावरा के कॉलोनाइजरों पर कार्यवाही हुई। उनके अवैध निर्माण को ध्वस्त किया गया, अब उन पर FIR दर्ज की जाएगी। प्रशासन की इस बड़ी कार्यवाही में 2 पोकलेन मशीन, 6 जेसीबी मशीन के साथ प्रशासनिक अमला मौजूद रहा। मुख्य रूप से जावरा एसडीएम हिमांशु प्रजापत और एसडीओपी और जिला प्रशासन की टीम थी।

—————————————-