Ratlami Sev Industry रतलामी सेव उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, ओडीओपी अंतर्गत जानकारी की जा रही संकलित!

176

Ratlami Sev Industry रतलामी सेव उद्योग को मिलेगा बढ़ावा, ओडीओपी अंतर्गत जानकारी की जा रही संकलित!

Ratlam : रतलामी सेंव के निर्माण को बढ़ावा देने व उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार एवं उक्त उत्पाद की बिक्री को बढ़ावा देने तथा निर्यात की संभावना हेतु जिले में कार्यरत रतलामी सेव निर्माण इकाईयों की जानकारी का संकलन जिला व्यापार केन्द्र रतलाम में किया जा रहा हैं।

IMG 20260226 WA0191

इस संदर्भ में महाप्रबंधक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र अतुल वाजपेयी ने बताया कि एक जिला एक उत्पाद (ODOP)के अंतर्गत रतलाम जिले के लिए चयनित रतलामी सेव के निर्माण को बढ़ावा देने व उत्पाद की गुणवत्ता में सुधार एवं उक्त उत्पाद की बिक्री को बढ़ावा देने तथा निर्यात की संभावना हेतु जिले में कार्यरत रतलामी सेव निर्माण इकाईयों की जानकारी का संकलन जिला व्यापार केन्द्र रतलाम में किया जा रहा हैं। समस्त निर्माता इकाईयां अपने उद्यम की जानकारी 15 मार्च 2026 तक जिला व्यापार एवं उद्योग केन्द्र रतलाम में उपस्थित होकर उपलब्ध करा सकते हैं!