Rebel Tone of Uma Bharti : ‘मेरे कहने पर भी आप भाजपा को वोट मत देना!’

उमा भारती ने लोधी समाज से कहा 'मैं अपनी तरफ से आपको स्वतंत्र करती हूं!'

1251

Rebel Tone of Uma Bharti : ‘मेरे कहने पर भी आप भाजपा को वोट मत देना!’

Bhopal : प्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती अब भाजपा के खिलाफ भी बोलने लगी। उन्होंने लोधी समाज के एक कार्यक्रम में साफ कहा कि मेरे कहने पर भी आप भाजपा को वोट मत देना। आपको जिसको वोट देने का मन करे उसे देना। उमा भारती ने लोधी समाज से कहा कि चुनाव में, मैं भाजपा के लिए वोट मांगने आऊंगी। परंतु, आप मेरे कहने पर भी भाजपा को वोट मत देना। आप अपना मान सम्मान और हितों को ध्यान में रखकर ही वोट देना।

पूर्व मुख्यमंत्री ने यह बयान लोधी समाज के युवक-युवती परिचय सम्मेलन में 25 दिसंबर को दिया। यह सम्मेलन भोपाल में हुआ था। उमा भारती ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी की कार्यकर्ता हूं, इसलिए सबसे भाजपा के लिए वोट मांगती हूं। आप से भी वोट मांगने आऊंगी, लेकिन आपको अपने हितों को ध्यान में रखकर निर्णय करना है। उन्होंने कहा कि हम प्यार के बंधन में बंधे हैं, परंतु राजनीति के बंधन में नहीं बंधे। मैं अपनी तरफ से आपको स्वतंत्र करती हूं।

प्रीतम के कारण उमा के बागी सुर

पिछले दिनों उमा भारती के मुंह बोले भाई प्रीतम लोधी को भाजपा से निष्कासित कर दिया था। इसके बाद प्रीतम लोधी ने पार्टी के खिलाफ अभियान की शुरुआत की। इस अभियान के कारण उमा भारती को पार्टी के भीतर टारगेट किया गया। जबकि, प्रीतम सिंह लोधी का वर्चस्व बढ़ रहा है। पिछले दिनों उमा भारती के भतीजे राहुल सिंह लोधी का निर्वाचन कोर्ट ने शून्य घोषित कर दिया था।