WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Red Cross Society Board Meets CMHO : स्वास्थ्य सेवाएं, सोनोग्राफी व ब्लड बैंक को बनाएंगे प्रभावी!

CMHO वडेरा, CMO सिंह का शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंटकर किया सम्मान!

Red Cross Society Board Meets CMHO : स्वास्थ्य सेवाएं, सोनोग्राफी व ब्लड बैंक को बनाएंगे प्रभावी!

Ratlam : रेडक्रॉस सोसायटी के संचालक मंडल ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वडेरा से सौजन्य भेंटकर जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक प्रभावी एवं जनहितकारी बनाने को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस अवसर पर सिविल सर्जन डॉ. एपी सिंह भी उपस्थित रहे। बैठक में सोनोग्राफी सेंटर, ब्लड बैंक की सेवाओं को सुदृढ़ करने, शासन द्वारा संचालित विभिन्न स्वास्थ्य योजनाओं में रेडक्रॉस सोसायटी की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने तथा आमजन को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए समन्वित प्रयासों पर विचार-विमर्श किया गया। दोनों अधिकारियों ने रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी जनकल्याण के लिए मिलकर कार्य करने पर सहमति व्यक्त की।

IMG 20260703 WA0017

इस अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी के चेयरमैन प्रितेश गादिया, वाइस चेयरमैन सुशील मूणत, कोषाध्यक्ष लुनिया, संचालक हेमंत मूणत एवं दिनेश बरमेचा उपस्थित रहें। बैठक के उपरांत डॉक्टर्स डे के अवसर पर रेडक्रॉस सोसायटी द्वारा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. किरण वडेरा एवं सिविल सर्जन डॉ. एपी सिंह का शॉल एवं स्मृति-चिन्ह भेंटकर सम्मान किया गया। इस दौरान चिकित्सकों के समाज एवं मानव सेवा में दिए जा रहे अमूल्य योगदान के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके उत्कृष्ट कार्यों की सराहना की गई!

WhatsApp Image 2026 06 25 at 15.03.08