Reservoir Cleaning Campaign : भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए संजीवनी बना हौदी सफाई अभियान, चिराग असरानी मित्र मंडल ने संभाली जिम्मेदारी!

71

Reservoir Cleaning Campaign : भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों के लिए संजीवनी बना हौदी सफाई अभियान, चिराग असरानी मित्र मंडल ने संभाली जिम्मेदारी!

Ratlam : भीषण गर्मी के इस दौर में जहां इंसान ही नहीं बल्कि गौवंश एवं अन्य पशु-पक्षी भी पानी की समस्या से जूझ रहें हैं, वहीं शहर में सामाजिक सरोकार का एक प्रेरणादायी उदाहरण सामने आया है। चिराग असरानी मित्र मंडल द्वारा 24 मई से निरंतर “हौदी सफाई अभियान” संचालित किया जा रहा है। अभियान के तहत शहर की विभिन्न सार्वजनिक हौदियों की सफाई कर उनमें स्वच्छ जल की व्यवस्था सुनिश्चित की जा रही है, ताकि भीषण गर्मी में पशु-पक्षियों को राहत मिल सकें।

अभियान के अंतर्गत पुरानी हौदियों की सफाई, मरम्मत, रंगाई-पुताई तथा नियमित रूप से पानी भरने का कार्य किया जा रहा है। मंडल के सदस्यों ने यह संकल्प भी लिया है कि शहर में आवश्यकता अनुसार नई हौदियां भी निशुल्क लगाई जाएंगी, जिससे अधिक से अधिक स्थानों पर पशुओं को स्वच्छ पानी उपलब्ध हो सके।

WhatsApp Image 2026 05 26 at 17.48.10

अभियान का संचालन कर रहे चिराग असरानी ने बताया कि यह पहल केवल पानी उपलब्ध कराने तक सीमित नहीं है, बल्कि जीवों के लिए स्वच्छ एवं शुद्ध जल की व्यवस्था करना इसका मुख्य उद्देश्य है।

उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में सड़क पर घूमने वाले गौवंश, पक्षियों और अन्य बेजुबान जीवों को पानी के लिए भटकना पड़ता है। ऐसे में समाज के हर व्यक्ति को आगे आकर सेवा भाव से कार्य करना चाहिए। मंडल से जुड़े कार्यकर्ताओं ने आमजन से भी इस सेवा अभियान में सहभागी बनने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति एक हौदी की जिम्मेदारी ले ले तो शहर में किसी भी पशु-पक्षी को प्यासा नहीं रहना पड़ेगा।

अभियान से जुड़ने एवं सहयोग करने के लिए 7828 114430 नंबर पर संपर्क किया जा सकता है। इस सेवा कार्य में मुख्य रूप से वीरेन्द्र गोराना, लक्की शर्मा, मयूर व्यास, नेमिराज सांचोरा, अंश व्यास, पुष्पेन्द्र सोनी, नितिन मंडोरा, कृष्णा व्यास, ऋषि बघेल, अविनाश डिंडोर एवं लवेश असरानी सहित कई कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। चिराग असरानी मित्र मंडल द्वारा संचालित यह अभियान शहर में सामाजिक जागरूकता और जीव सेवा की मिसाल बनता जा रहा हैं!