WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

Retired IAS Motisingh Passes Away : IAS मनीष सिंह के पिता भोपाल कलेक्टर रहे वयोवृद्ध IAS मोती सिंह का निधन!

1961 में प्रशासनिक सेवा में आए और 1995 में सेवानिवृत्त हुए!

1557

Retired IAS Motisingh Passes Away : IAS मनीष सिंह के पिता भोपाल कलेक्टर रहे वयोवृद्ध IAS मोती सिंह का निधन!

 

Bhopal : भारतीय प्रशासनिक सेवा के वयोवृद्ध अधिकारी IAS मोती सिंह का 87 वर्ष की उम्र में बुधवार रात निधन हो गया। वे वरिष्ठ IAS अधिकारी मनीष सिंह के पिता थे और लम्‍बे समय से बीमार थे। उन्‍हें 29 फरवरी को शहर के एक निजी अस्‍पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान रात में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्‍कार गुरूवार 7 मार्च को भदभदा विश्राम घाट पर किया जाएगा।

मोती सिंह का जन्‍म 1937 को रीवा के ग्राम मांद में हुआ था। 1961 में वे प्रशासनिक सेवा में आए और 1995 में सेवानिवृत्ति हुए थे। उन्‍होंने प्रदेश में विभिन्‍न पदों पर रहते हुए सख्‍त अधिकारी के रूप में अपनी पहचान बनाई थी। वे भोपाल में भी कलेक्‍टर रहे। भोपाल गैस कांड के समय वे भोपाल कलेक्‍टर के पद पर पदस्थ थे। उनकी अंतिम यात्रा आज 7 मार्च को सीनियर एमआईजी नं. 1, अंकुर कॉलोनी, पारुल अस्पताल के पास शिवाजी नगर से दोपहर करीब 3 बजे भदभदा विश्राम घाट के लिए रवाना होगी।

मोती सिंह के दो पुत्र मारूत सिंह (सेवानिवृत्‍त उप महाप्रबंधक लघु उद्योग निगम) एवं मनीष सिंह आईएएस हैं। भोपाल विकास प्राधिकरण से सेवानिवृत्‍त अभियंता जवाहर सिंह उनके छोटे भाई है।