WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Asha’s Photo Biography Released : आशा भोसले की फोटो बायोग्राफी का विमोचन अमित शाह ने किया!

आशा ताई ने कई गीत गुनगुनाए, अमित शाह ने कहा संगीत और संस्कृति पर उनके समृद्ध चर्चा हुई!

851
WhatsApp Image 2024 03 07 At 8.28.02 AM

Asha’s Photo Biography Released : आशा भोसले की फोटो बायोग्राफी का विमोचन अमित शाह ने किया!

Mumbai : सिनेमा की दुनिया की नामचीन गायिका आशा भोसले की फोटो बायोग्राफी ‘बेस्ट ऑफ आशा’ का केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने विमोचन किया। इस फोटो बायोग्राफी में गौतम राजाध्यक्ष ने आशा भोसले की खींची तस्वीरों को शामिल किया गया है। इस खास मौके पर आशा भोसले ने अमित शाह के सामने कुछ स्पेशल गाने भी गाए। अपनी मंत्रमुग्ध कर देने वाली आवाज में उन्होंने कई भाषाओं में गाने गाए। ‘अभी न जाओ छोड़कर की दिल अभी भरा नहीं’ को काफी पसंद किया गया।

गृह मंत्री अमित शाह ने गायिका आशा भोंसले से मुलाकात के बाद कहा कि आशा ताई से मिलना हमेशा से एक सुखद अनुभव रहा है। आज मुंबई में हमारे संगीत और संस्कृति के बारे में उनके साथ एक समृद्ध चर्चा हुई। वह सभी के लिए एक प्रेरणा हैं और उनकी भावपूर्ण आवाज हमारे संगीत उद्योग के लिए एक आशीर्वाद है।

WhatsApp Image 2024 03 07 at 8.28.03 AM

गायिका आशा भोसले की फोटो बायोग्राफी का केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने विमोचन किया। सह्याद्री अतिथि गृह पर हुए इस कार्यक्रम में आशा भोसले के परिवार वालों के अलावा मुंबई भाजपा के अध्यक्ष आशीष शेलार भी मौजूद रहे। ‘बेस्ट ऑफ आशा’ की इस बायोग्राफी में उनकी खास तस्वीरों को भी शामिल किया गया है।

WhatsApp Image 2024 03 07 at 8.28.03 AM 1

इस किताब में आशा भोसले की 42 अलग-अलग तस्वीरें हैं, जो उनकी पुरानी यादों को लोगों के सामने दिखाएगी। हालांकि, इस खास मुलाकात के दौरान आशा भोसले ने सबसे पहले एक गुजराती गाना गाया। इसके बाद वे देव आनंद की फिल्म ‘हम दोनों’ का गाना ‘अभी न जाओ’ भी गुनगुनाती नजर आईं। इस दौरान उनके सामने केंद्रीय मंत्री अमित शाह भी बैठे रहे।