Retired IPS in Fray Against Modi : वाराणसी से मोदी के खिलाफ MP के पूर्व IPS अधिकारी चुनाव लड़ेंगे!

947

Retired IPS in Fray Against Modi : वाराणसी से मोदी के खिलाफ MP के पूर्व IPS अधिकारी चुनाव लड़ेंगे!

झांसी और भोपाल से भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया, पहले भी विवादस्पद रहे!

Bhopal : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वाराणसी लोकसभा सीट से तीसरी बार चुनाव लड़ेंगे। लेकिन, वाराणसी सीट पर इस बार का चुनाव बेहद दिलचस्प होने वाला है। इस सीट से किन्नर महामंडलेश्‍वर हिमांगी सखी और मृतकलाल बिहारी ने प्रधानमंत्री के खिलाफ मैदान में उतरने की तैयारी की है। इसके अलावा अब मध्य प्रदेश के एक पूर्व IPS अधिकारी मैथिलीशरण गुप्ता ने भी नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने की घोषणा की।

आईपीएस अधिकारी मैथिलीशरण गुप्त 2021 में स्पेशल डीजी के पद से रिटायर हुए थे। उन्होंने वाराणसी लोकसभा सीट से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। पूर्व IPS ने वाराणसी के अलावा झांसी और भोपाल से भी चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। गुप्त 1984 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं।

गौरतलब है कि उत्तर प्रदेश की 80 लोकसभा सीटों के लिए सभी सात चरणों में चुनाव होंगे। वाराणसी लोकसभा क्षेत्र में 1 जून को सातवें चरण में मतदान होगा। इस सीट से नरेंद्र मोदी ने 2014 में चुनाव लड़कर प्रधानमंत्री बने थे। 2019 में फिर यहीं से चुनाव लड़े और अब तीसरी बार मैदान में हैं।

मैथिलीशरण गुप्त बेबाक राय की वजह से हमेशा चर्चा में रहे। कोरोना के समय में उन्होंने नींबू की दो बूंदें नाक में डालने की सलाह दी थी। कई मुद्दों पर वह बेबाकी से अपनी राय रखते हैं। साथ ही एक यूट्यूब चैनल भी चलाते हैं। साथ ही वह अपराध मुक्त भारत मिशन संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी हैं।

मुस्लिमों पर अनर्गल टिप्पणी का विवाद

रिटायर्ड स्पेशल डीजी मैथिलीशरण गुप्त ने एमपी आईपीएस एसोसिएशन के ग्रुप में एक पोस्ट फॉरवर्ड किया था। इसे लेकर भी विवाद हुआ था। उस ग्रुप में एमपी के डीजीपी भी हैं। उन्होंने इस पोस्ट पर आपत्ति ली, उसके बाद रिटायर्ड आईपीएस मैथिलीशरण गुप्त को ग्रुप से हटा दिया गया था। यह पोस्ट भारत के बंटवारे को लेकर थी। मैथिलीशरण गुप्त ने इसी पोस्ट को उस ग्रुप में फॉरवर्ड किया था। साथ ही उसमें कुछ कमेंट भी लिखा था।

इस पोस्ट में मुस्लिमों को देश के बर्बादी का कारण बताया गया था। साथ ही अंग्रेजों को भी जिम्मेदार ठहराया था।उन्हें पोस्ट हटाने के लिए कहा गया था कि मगर वह अपनी बात पर कायम रहे। इसके बाद उन्हें ग्रुप से हटा दिया गया।