WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

RGPV Scam: ED द्वारा पूर्व कुलपति और अन्य अधिकारियों की 10.77 करोड़ की संपत्ति कुर्क 

RGPV Scam

RGPV Scam: ED द्वारा पूर्व कुलपति और अन्य अधिकारियों की 10.77 करोड़ की संपत्ति कुर्क 

 

नयी दिल्ली। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने भोपाल स्थित राजीव गांधी प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (RGPV) में धन के कथित गबन से जुड़े धनशोधन के एक मामले में उसके पूर्व कुलपति और अन्य अधिकारियों की 10 करोड़ 77 लाख रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क की है।

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने एक बयान में कहा कि धनशोधन रोकथाम अधिनियम (PMLA) के तहत RGPV के पूर्व कुलपति सुनील कुमार, पूर्व रजिस्ट्रार राकेश सिंह राजपूत, पूर्व वित्त नियंत्रक ऋषिकेश वर्मा और दो बैंक अधिकारियों- कुमार मयंक और रामकुमार रघुवंशी की संपत्तियों को कुर्क करने के लिए एक अंतरिम आदेश जारी किया गया। बयान में कहा गया है कि कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य 10.77 करोड़ रुपये है।


RGPV FD Scam: 19.48 करोड़ रुपये का घोटाला


धन शोधन का यह मामला भोपाल पुलिस की एक प्राथमिकी (FIR) पर आधारित है। भोपाल पुलिस ने संस्थान के पूर्व पदाधिकारियों के खिलाफ कथित गबन और 20 करोड़ रुपये के कोष को निजी व्यक्तियों और न्यास को अवैध रूप से स्थानांतरित करने को लेकर प्राथमिकी दर्ज की थी। ED ने कहा कि आरोपियों ने धनराशि का इस्तेमाल अपने निजी फायदे के लिए किया।

पिछले साल सितंबर में छापेमारी करने के बाद ED ने कहा था कि बैंक खातों के विश्लेषण से पता चला है कि विश्वविद्यालय की धनराशि संपत्ति, सावधि जमा रसीदों, म्यूचुअल फंड और आभूषणों में निवेश करने में लगायी गयी थी।