WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Road Accident: आगर-उज्जैन मार्ग पर सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु,गंभीर घायल इंदौर रेफर

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख एवं गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपये देने के दिये निर्देश

Tragic Road Accident

Road Accident: आगर-उज्जैन मार्ग पर सड़क दुर्घटना में 2 व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु,गंभीर घायल इंदौर रेफर

भोपाल : मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने आगर-उज्जैन मार्ग पर सड़क दुर्घटना में दो व्यक्तियों की असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने जिला प्रशासन को घायलों की हरसंभव मदद करने के लिए निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजन को 2-2 लाख रुपए एवं गंभीर घायलों को 50-50 हजार रुपए की आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिये हैं।

मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने ईश्वर से दिवंगतों की आत्मा की शांति और घायलों को शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की प्रार्थना की है। दुर्घटना में गंभीर घायलों को उपचार के लिए इंदौर रेफर कर दिया गया है।