WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Robber Bride : अमीरों को धोखे में रखकर शादी करती, फिर लूटने वाली दुल्हन पकड़ाई!

इनके निशाने पर अमीर विधुर होते, जिनसे शादी करके ये सेटलमेंट के नाम पर वसूली करती!

Robber Bride : अमीरों को धोखे में रखकर शादी करती, फिर लूटने वाली दुल्हन पकड़ाई!

Jaipur : पुलिस ने एक पेशेवर लुटेरी दुल्हन को गिरफ्तार किया। बताया गया कि ये दो महिलाएं सीमा और निक्की हैं, जो उत्तराखंड की रहने वाली हैं। उन्होंने अलग-अलग राज्यों में अमीर लड़कों से शादी की और फिर सेटलमेंट के नाम पर वसूली की।ये दोनों अभी तक सवा करोड़ रुपये की वसूल कर चुकी है।

जानकारी के मुताबिक लुटेरी दुल्हन ने फरवरी 2023 में एक व्यापारी से शादी की। वह शादी के पांच महीने बाद घर से 36 लाख रुपए के जेवरात और नकदी लेकर फरार हो गई। इसके बाद पुलिस ने जब जांच शुरू की तो सामने आया कि वह मेट्रोमोनियल साइट से लोगों को अपना शिकार बनाती थी।

जो लोग उसके निशाने पर रहे

लुटेरी दुल्हन तलाकशुदा और पत्नी का निधन हो चुके अमीर लोगों को अपना टारगेट बनाती थी। लुटेरी दुल्हन ने 2013 में आगरा के एक व्यापारी से शादी की थी। इसके कुछ वक्त बाद परिवार पर केस दर्ज करवा कर राजीनामें के नाम पर उसने 75 लाख रुपये वसूल किए गए। इसके बाद 2017 में उसने गुरुग्राम के सॉफ्टवेयर इंजीनियर से शादी की थी और बाद में सेटलमेंट के नाम पर उसने 10 लाख रुपए वसूल किए थे।