WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Robber Brides Caught : 3 लुटेरी दुल्हनों और उनके सरगना को पकड़ा, लाखों नकद और ज्वेलरी बरामद!

- ये नाम और सरनेम बदलकर शादी करती और बाद में जेवर लेकर फरार हो जाती! 

593

Robber Brides Caught : 3 लुटेरी दुल्हनों और उनके सरगना को पकड़ा, लाखों नकद और ज्वेलरी बरामद!

Indore : इंदौर पुलिस ने लुटेरी दुल्हन गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। चारों इंदौर के रहने वाले हैं। पुलिस के मुताबिक, जांच के दौरान ऐसे और मामले सामने आने की उम्मीद है। मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।

मंगलवार को तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दुल्हन के रूप में वर्षा (27), रेखा शर्मा (40), सुनीता उर्फ बसंती (45) मंगलवार को तीन महिलाओं समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दुल्हन के रूप में वर्षा (27), रेखा शर्मा (40), सुनीता उर्फ बसंती (45) और विजय कटारिया के रूप में हुई।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त राजेश दंडोतिया ने बताया कि नाम और सरनेम बदलकर फर्जी दस्तावेज दिखाकर शादी करने वाली 3 युवतियों को पुलिस ने पकड़ा है। इन लुटेरी दुल्हनों से लाखों रुपए, जेवर भी बरामद हुए। गिरोह की युवतियां कई राज्यों में संभ्रांत परिवार के घर के लड़कों को निशाना बनाती थी।

शिकायत पर क्राइम ब्रांच की टीम ने युवती वर्षा निवासी खातीपुरा, सुनीता उर्फ बसंती नई बारौली बाणगंगा तथा रेखा निवासी सिंगापुर टाउनशिप को पकड़ा। इनके साथ विजय कटारिया को भी पकड़ा गया। पूछताछ में युवतियों ने खुद को लुटेरी दुल्हन गिरोह की सदस्य बताया। गिरोह की सदस्य वर्षा की शादी आरोपियों ने फर्जी दस्तावेज, फर्जी परिवार बनकर दीपेश निवासी मुंबई एवं लक्ष्मण निवासी राजस्थान के साथ फर्जी शादी कर उनसे रुपए एवं ज्वेलरी हथिया ली थी। इसी प्रकार वर्षा ने संदीप से शादी कर उससे भी काफी रुपए एवं ज्वेलरी धोखे से ली थी। आरोपियों ने कई जगह पर फर्जी शादी कर धोखाधड़ी की है, जिसकी विस्तृत जांच की जा रही है।