WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Ropeway Accident: मां बमलेश्वरी देवी मंदिर में हादसा, रोप वे से ट्रॉली टूटी, पूर्व मंत्री सहित कई BJP नेता घायल

WhatsApp Image 2025 04 25 At 19.08.22

Ropeway Accident: मां बमलेश्वरी देवी मंदिर में हादसा, रोप वे से ट्रॉली टूटी, पूर्व मंत्री सहित कई BJP नेता घायल

विनोद काशिव की रिपोर्ट

Rajnandgaon Ropeway Accident: राजनांदगांव जिले के मां बमलेश्वरी देवी मंदिर में हादसा हो गया है। रोप वे से ट्रॉली टूटने से कई BJP नेता घायल हो गए हैं।

राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ में विश्व प्रसिद्ध मां बम्लेश्वरी देवी का मंदिर है. जहां माता के दर्शन के लिए 1100 सीढ़ी चढ़कर जाना पड़ता है. इसके साथ ही रोपवे की भी व्यवस्था की गई है. आज बीजेपी के कई नेता जिसमें भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा, वरिष्ठ भाजपा नेता रामसेवक पैकरा, भाजपा नेता दया सिंह, मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष मनोज अग्रवाल ट्रॉली में सवार होकर ऊपर पहाड़ों पर स्थित माता के दर्शन के लिए गए थे.

जानकारी के मुताबिक, मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए पूर्व मंत्री रामसेवक पैकरा और भाजपा प्रदेश महामंत्री भरत वर्मा पहुंचे थे. दोनों रोपवे के जरिए दर्शन के लिए जा रहे थे. लेकिन बीच रास्ते में ही हादसा हो गया, अचानक रोपवे ट्रॉली रोप से टूटकर गिर गई. हादसे में पूर्व मंत्री पैकरा को हल्की चोटें आई है. वहीं भरत वर्मा गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं. घटना की सूचना पर पुलिस और प्रशासन मौके पर पहुंच गई है और रेस्क्यू अभियान जारी है.

बता दें कि यह कोई पहला मौका नहीं है, जब डोंगरगढ़ रोपवे में इस तरह का हादसा हुआ हो – लेकिन हर बार की तरह इस बार भी सवाल खड़े हो रहे हैं कि आखिर कब सुधरेगी व्यवस्था?