RS Polls Raised Political Temperature: राज्य सभा चुनाव के पहले राजनीतिक पारा चढ़ा

1381

अजय कुमार चतुर्वेदी की खास खबर

नई दिल्ली: राज्य सभा चुनावों ने देश में एक बार फिर राजनीतिक सरगर्मियां बढ़ गई है। गर्म मौसम के साथ ही राजनीतिक पारा भी चढ़ने लगा है। तापमान बढ़ने की शुरुआत प्रत्याशियों की घोषणा के साथ हुई।

दो केंद्रीय मंत्रियों के नाम – आर सी पी सिंह और मुख्तार अब्बास नकवी को टिकट न मिलने सै अटकलों का बाजार बढ़  गया है।

केंद्रीय इस्पात मंत्री सिंह को जदयू और अल्पसंख्यक मंत्री नकवी को भाजपा ने अभी तक उम्मीदवार नहीं बनाया।

सूत्रों की अगर मानें तो आर सी पी सिंह की स्थिति असमंजस की है। 10 जुलाई के बाद उनके मंत्री बने रहने की संभावना कम बतायी जा रही है।

चर्चा यह भी है कि वे कोई दूसरे दल मे भी शामिल हो सकते हैं। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि क्या भाजपा नकवी को राज्यसभा में भेजती है या उन्हें कोई नई जवाबदारी सौंपती है?