WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home मीडियावाला ख़ास

Sad & Heartbreaking: जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के 21 वर्षीय बेटे अमोल सक्सेना की असमय मृत्यु

Sad & Heartbreaking: जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना के 21 वर्षीय बेटे अमोल सक्सेना की असमय मृत्यु

 

जबलपुर: कलेक्टर दीपक सक्सेना के बेटे अमोल सक्सेना की असमय मृत्यु हो गई है। कलेक्टर सक्सेना के 21 वर्षीय बेटे अमोल दिल्ली में पढ़ाई कर रहे थे जहां उनका निधन हुआ है।

घटना की सूचना के बाद अमोल का पार्थिव शरीर जबलपुर लाया जा रहा है जहां अंतिम संस्कार किया जाएगा। बताया जाता है कि अमोल की कल तबियत खराब हो गई थी और उसके बाद आज‌ उनका निधन हो गया है। अभी मृत्यु का वास्तविक कारण पता नहीं चल पाया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मौत की वजह का खुलासा होगा।

IMG 20240602 WA0081

दिल्ली में अमोल सक्सेना फिल्म स्टडीज का कोर्स कर रहे थे। कलेक्टर दीपक सक्सेना दिल्ली पहुंच गए हैं। दुख की इस घड़ी में ईश्वर से प्रार्थना है कि सक्सेना परिवार को यह वज्रपात सहने की ताकत दें।

CM डॉ मोहन यादव ने मध्य प्रदेश शासन की और से विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की है।

IMG 20240602 WA0079

 

 *मीडियावाला परिवार की ओर से विनम्र श्रद्धांजलि*