WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Sagar Poll Results: 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से 7 में भाजपा और 1 में जीती कांग्रेस

769

Sagar Poll Results: 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से 7 में भाजपा और 1 में जीती कांग्रेस

 

Bhopal:मध्य प्रदेश की 16वीं विधानसभा के लिए मतगणना में सागर जिले की 8 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से 7 सीटों पर भाजपा तथा एक पर कांग्रेस पार्टी ने विजय दर्ज की।

 

जिले की रहली विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी श्री गोपाल भार्गव सर्वाधिक 72 हजार 800 मतों से अपने निकटतम प्रत्याशी को पराजित किया। श्री गोपाल भार्गव ने अपने नाम 1 लाख 30 हजार 916 मत दर्ज किये जबकि कांग्रेस प्रत्याशी इंजीनियर श्रीमती ज्योति पटेल ने 58 हजार 116 मत प्राप्त किये।

 

खुरई विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री भूपेंद्र सिंह को 1 लाख 5 हजार 836 वोट मिले तथा कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती रक्षा सिंह राजपूत को 59 हजार 111 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी श्री भूपेंद्र सिंह ने उनकी निकटतम प्रतिद्वंदी श्रीमती रक्षा सिंह से 46 हजार 725 वोटों से जीते।

 

सुरखी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री गोविंद सिंह राजपूत को 83 हजार 547 मत प्राप्त हुए जबकि कांग्रेस प्रत्याशी श्री नीरज शर्मा को 81 हजार 369 मत मिले। इस प्रकार भाजपा प्रत्याशी श्री राजपूत ने कांग्रेस प्रत्याशी श्री शर्मा को 2 हजार 178 मतों से परास्त किया।

 

 

अन्य प्रत्याशियों में सागर विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी श्री शैलेंद्र जैन 74 हजार 769 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती निधि जैन को 59 हजार 748 वोट मिले। भाजपा प्रत्याशी श्री जैन ने श्रीमती निधि जैन को 15 हजार 21 वोटों से हराया।

 

नरयावली विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी श्री प्रदीप लारिया को 88 हजार 802 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी एडवोकेट श्री सुरेंद्र चौधरी को 73 हजार 790 वोट मिले। श्री प्रदीप लारिया ने कांग्रेस प्रत्याशी को 15 हजार 12 मतों से परास्त किया।

 

बीना विधानसभा में कांग्रेस प्रत्याशी एडवोकेट श्रीमती निर्मला सप्रे ने 72 हजार 458 वोट प्राप्त किये जबकि भारतीय जनता पार्टी के श्री महेश राय को 66303 वोट मिले। इस प्रकार कांग्रेस प्रत्याशी श्रीमती सप्रे ने भाजपा प्रत्याशी पर 6 हजार 155 मतों से जीत दर्ज की।

 

बंडा विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी श्री वीरेंद्र लोधी लंबरदार ने कांग्रेस प्रत्याशी तरवर लोधी को 34 हजार 751 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी श्री वीरेंद्र सिंह लोधी को 90 हजार 911 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी श्री तरबर सिंह लोधी को 56 हजार 160 वोट मिले।

 

इसी प्रकार देवरी विधानसभा में भाजपा प्रत्याशी श्री बृजबिहारी पटैरिया ने कांग्रेस प्रत्याशी श्री हर्ष यादव को 27 हजार 377 वोटों से हराया। भाजपा प्रत्याशी श्री बृज बिहारी पटेरिया को 95 हजार 615 वोट मिले जबकि कांग्रेस प्रत्याशी श्री हर्ष यादव को 68 हजार 238 वोट मिले।