Salary Withheld for Negligence : जिला प्रशासन ने लापरवाही बरतने पर 21 पटवारियों का 1 दिन का वेतन रोका!

जानिए किन-किन का वेतन रोका गया!

425

Salary Withheld for Negligence : जिला प्रशासन ने लापरवाही बरतने पर 21 पटवारियों का 1 दिन का वेतन रोका!

Ratlam : कलेक्टर श्रीमती मिशा सिंह एवं अनुविभागीय अधिकारी सैलाना तरूण जैन द्वारा 6 फरवरी को जनपद पंचायत बाजना में फार्मर रजिस्ट्री एवं गिरदावरी कार्य की समीक्षा के दौरान पटवारियों द्वारा कार्य में लापरवाही एवं शून्य प्रगति अथवा 10 प्रतिशत से कम कार्य पूर्ण होना पाया गया। काम में प्रगति नहीं होने के कारण तहसीलदार बाजना मनीष जैन द्वारा 21 पटवारी संदीप केलवा, संजय यादव, मानसिंह पंवार, सुनील निनामा, श्रीमती राधा डाबी, संजय कुमार मौर्य, श्रीमती रेखा चारेल, हितेश गोठवाल, परमानंद खदेड़ा, बसंतीलाल मईडा, हितेश सिंह गुर्जर, रोहित गुर्जर, श्री मिहिर, मयंक रत्नावत, ऋतुराज पंवार, राजेश पालिया, श्रीमती सीमा राठौर, विपिन रॉय, सैय्यद हुसैन, श्रीमती सोनिया चौहान एवं सुशील सिंगाड़ का एक दिन का वेतन आहरण रोका गया!