WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेता भाजपा में हुए शामिल

WhatsApp Image 2024 03 07 At 7.02.44 PM

समाजवादी पार्टी और कांग्रेस के नेता भाजपा में हुए शामिल

भोपाल: भारतीय जनता पार्टी, प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष व सांसद श्री विष्णुदत्त शर्मा के समक्ष गुरूवार को गुनौर से समाजवादी पार्टी की विधानसभा प्रत्याशी श्रीमती अमिता बागरी, कांग्रेस जिला महासचिव श्री पुष्पेंद्र सिंह, आम आदमी पार्टी के जिला उपाध्यक्ष श्री दीपेंद्र प्रताप सिंह, कांग्रेस मंडल अध्यक्ष श्री गोविंद सिह सोंलकी, करणी सेना जिला उपाध्यक्ष श्री बसंत प्रताप सिंह एवं श्री प्रशांत भार्गव ने भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा और प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के विकास कार्यों से प्रभावित होकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। प्रदेश अध्यक्ष श्री शर्मा ने उनका अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया।

इस अवसर पर पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष व सागर संभाग के प्रभारी श्री चौधरी मुकेश सिंह चतुर्वेदी उपस्थित रहे।