Sammed Shikhar Issue : सम्मेद शिखर मुद्दे पर MLA हार्डिया ने झारखंड के CM को पत्र लिखा

भाजपा के नेता इस मामले को लेकर भूख हड़ताल पर भी बैठे

428

Sammed Shikhar Issue : सम्मेद शिखर मुद्दे पर MLA हार्डिया ने झारखंड के CM को पत्र लिखा

Indore : विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-पांच के विधायक महेंद्र हार्डिया ने झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को पत्र लिखकर कहा है कि सम्मेद शिखर को पर्यटन क्षेत्र घोषित किए जाने की अधिसूचना को वापस लिया जाए। अपने पत्र में विधायक ने लिखा कि सम्मेद शिखर एक पवित्र भूमि है। इसकी पवित्रता बनाए रखने के लिए इसे पर्यटन क्षेत्र घोषित न किया जाए।

अपने पत्र में महेंद्र हार्डिया ने लिखा कि यह जैन समाज के करोड़ों लोगों की आस्था एवं श्रद्धा का केंद्र है। आपकी राज्य सरकार ने इसे पर्यटन केंद्र के रूप में विकसित करने का निर्णय लिया है, इससे देशभर के जैन समाज के लोगों में आक्रोश है। पर्यटन स्थल घोषित करने से वहां देश-विदेश से विभिन्न प्रकार के लोग भ्रमण करने आएंगे जिससे वहां मांस-मदिरा आदि के सेवन की संभावना भी बढ़ेगी।

WhatsApp Image 2023 01 04 at 8.17.07 PM

भाजपा विधायक ने लिखा कि इससे तीर्थ स्थल का वातावरण दूषित होने की संभावना है। जैन समाज की भावनाओं को देखते हुए कृपया सम्मेद शिखर जैन तीर्थ को पर्यटन स्थल घोषित नहीं किए जाने का आदेश वापस लें।

WhatsApp Image 2023 01 04 at 7.06.05 PM 1

भाजपा नेता भूख हड़ताल पर बैठे
सम्मेद शिखर जी पर्यटन स्थल घोषित करने के विरोध स्वरुप आज रीगल चौराहे पर विधायक महेंद्र हार्डिया, शंकर लालवानी, आकाश विजयवर्गीय आज भूख हड़ताल पर बैठे। अलग-अलग राज्यों में केंद्र सरकार और झारखंड सरकार का लगातार जैन समाज विरोध कर रहा है। किसी भी धार्मिक स्थल को जब पर्यटन स्थल घोषित करते हैं। तो वहां पर होटल, रेस्टोरेंट, मांस मदिरा की दुकानें संचालित होती हैं। जिससे पवित्र स्थल का वातावरण भी दूषित होता है।

नेताओं ने कहा कि झारखंड सरकार ने केंद्र सरकार को नोटिफिकेशन जारी किया था। नोटिफिकेशन राज्य सरकार जारी करती हैं। उस पर केंद्र सरकार निर्णय देती है। केंद्र सरकार ने लगातार झारखंड सरकार को 3 बार पत्र लिखने के बावजूद झारखंड सरकार की तरफ से किसी प्रकार का कोई जवाब नहीं मिला।