WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home ब्यूरोक्रेसी

New Police Commissioner : दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा होंगे 

राकेश अस्थाना की लेंगे जगह

New Police Commissioner : दिल्ली के नए पुलिस कमिश्नर संजय अरोड़ा होंगे

New Delhi : तमिलनाडु कैडर के IPS संजय अरोड़ा को दिल्ली का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। वे राकेश अस्थाना की जगह लेंगे। अरोड़ा 1988 बैच के IPS अधिकारी हैं। वर्तमान में वह इंडो तिब्बतन बॉर्डर पुलिस(ITBP) के डायरेक्टर पद पर कार्यरत हैं।

संजय अरोड़ा को आज ही इंटर-कैडर डेप्युटेशन नीति के तहत तमिलनाडु कैडर से एडीएमयूटी कैडर में भेजा गया था। इसके बाद ही उन्हें दिल्ली पुलिस कमिश्नर की जिम्मेदारी दे दी गई। अरोड़ा एक अगस्त, 2022 से दिल्ली पुलिस कमिश्नर का कार्यभार संभालेंगे।

गृह मंत्रालय की तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार IPS संजय अरोड़ा ने मालवीय राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान, जयपुर (राजस्थान) से इलेक्ट्रिकल और इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की है.