WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Sanjay Pandey Extortion Case : महाराष्ट्र के पूर्व DGP संजय पांडे समेत 7 पर जबरन वसूली का मामला दर्ज!

WhatsApp Image 2024 08 28 At 19.36.40

Sanjay Pandey Extortion Case : महाराष्ट्र के पूर्व DGP संजय पांडे समेत 7 पर जबरन वसूली का मामला दर्ज!

शिकायतकर्ता को फंसाने के लिए बंद मामले को फिर खोला गया, फर्जी दस्तावेज बनाए!

Mumbai : ठाणे पुलिस ने महाराष्ट्र के पूर्व पुलिस महानिदेशक (DGP) संजय पांडे समेत 7 लोगों के खिलाफ जबरन वसूली और अनियमितता के आरोप में एफआईआर दर्ज की। ठाणे शहर पुलिस ने सोमवार को कथित अनियमितताओं और जबरन वसूली की शिकायत मिलने के बाद पूर्व डीजीपी संजय पांडे व 6 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया।

जानकारी के मुताबिक, मुंबई के व्यवसायी संजय पुनमिया ने यह शिकायत दर्ज कराई। उन्होंने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि उन्हें मई 2021 और 30 जून 2024 के बीच परेशान किया गया। संजय पांडे मुंबई पुलिस के कमिश्नर भी रह चुके हैं।

इस मामले में आरोपियों में पूर्व पुलिस प्रमुख पांडे के साथ रिटायर्ड एसीपी सरदार पाटिल, पीआई मनोहर पाटिल, वकील शकर जगताप, श्यामसुंदर अग्रवाल, सुभम अग्रवाल और शरद अग्रवाल शामिल हैं। फ़िलहाल मामले में किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई। पुनामिया ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया कि आरोपियों ने ठाणे नगर पुलिस में दर्ज 2016 के केस को गैरकानूनी तरीके से फिर से खोल दिया और उन्हें व अन्य व्यापारियों को झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी। इस तरह से उनसे पैसे की उगाही की।

फर्जी दस्तावेज तैयार किए गए

ठाणे पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 166 (ए), 170, 120 बी, 193 के साथ ही जालसाजी, जबरन वसूली और आपराधिक धमकी से संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस आरोपों की जांच कर रही है।

CBI भी कर चुकी संजय पांडे को गिरफ्तार

मुंबई पुलिस के कमिश्नर रह चुके संजय पांडे को कथित फोन टैपिंग मामले में सितंबर 2022 में सीबीआई ने भी गिरफ्तार किया था। बाद में दिल्ली हाईकोर्ट ने उन्हें जमानत दी थी। संजय पांडे ने हाल ही में महाराष्ट्र विधानसभा का अगला चुनाव लड़ने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह मुंबई के वर्सोवा निर्वाचन क्षेत्र से निर्दलीय चुनाव लड़ेंगे।