Sanjay Sethi IAS: परंपरा को तोड़ते हुए सरकार ने पहली बार नौकरशाह को MSRTC का अध्यक्ष नियुक्त किया,1992 बैच के IAS अधिकारी हैं संजय 

274

Sanjay Sethi IAS: परंपरा को तोड़ते हुए सरकार ने पहली बार नौकरशाह को MSRTC का अध्यक्ष नियुक्त किया,1992 बैच के IAS अधिकारी हैं संजय 

 

मुंबई: महाराष्ट्र सरकार ने परंपरा को तोड़ते हुए पहली बार महाराष्ट्र राज्य सड़क परिवहन निगम (MSRTC) का नेतृत्व करने के लिए एक नौकरशाह को नियुक्त किया है, जो कि परंपरागत रूप से एक राजनीतिक प्रतिनिधि द्वारा किया जाने वाला पद है।

राज्य सरकार ने एक राजपत्र अधिसूचना जारी कर भारतीय प्रशासनिक सेवा में 1992 बैच के वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजय सेठी को MSRTC का अध्यक्ष नियुक्त किया है। बता दे कि इसके पहले इस पद पर राजनीतिक व्यक्ति को नियुक्त किया जाता रहा है। हाल ही में भरत गोगावले के इस्तीफे के बाद उन्हें राज्य मंत्रिमंडल में शामिल किया गया है। तब से यह पत्रक था और अब सरकार ने संजय सेठी को इस पद पर नियुक्त किया है।

 

सेठी वर्तमान में अपर मुख्य सचिव परिवहन के पद पर कार्यरत हैं। ACS परिवहन के रूप में वे पहले से ही निगम के पदेन सदस्य हैं।

बता दे कि MSRTC भारत के सबसे बड़े सार्वजनिक परिवहन उपक्रमों में से एक है, जो राज्य भर में लगभग 14,000 बसें चलाता है और प्रतिदिन लगभग 55 लाख यात्रियों को सेवा प्रदान करता है। निगम में लगभग 90,000 कर्मचारी कार्यरत हैं और यह बढ़ते घाटे, पुराने बेड़े, कर्मचारियों की हड़ताल और घटती सवारियों सहित वित्तीय कठिनाइयों का सामना कर रहा है।