SAS to IAS: MP में राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों को होगा IAS अवार्ड 

38
IAS Transfer

SAS to IAS: MP में राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों को होगा IAS अवार्ड 

भोपाल। SAS to IAS: मध्य प्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के 13 अधिकारियों को जल्द ही IAS अवार्ड होगा।

मध्य प्रदेश में राज्य प्रशासनिक सेवा के अधिकारियों को भारतीय प्रशासनिक सेवा में पदोन्नति देने की प्रक्रिया तेज हो गई है। इसके लिए जल्द ही विभागीय पदोन्नति समिति की बैठक आयोजित होगी, जिसमें 13 पदों पर चयन किया जाएगा।

हर साल की तरह इस बार भी गैर-राप्रसे अधिकारियों को पदोन्नति का मौका नहीं मिलेगा। राप्रसे संघ के विरोध के चलते यह प्रक्रिया केवल SAS अधिकारियों तक ही सीमित रखी गई है।

जानकारी के अनुसार, 13 पदों के लिए कुल 39 अधिकारियों के नामों पर विचार किया जाएगा। नियम के अनुसार, एक पद के लिए तीन नामों को ‘जोन ऑफ कंसिडरेशन’ में रखा जाता है। इसी आधार पर सूची तैयार कर आगे की प्रक्रिया के लिए भेजी गई है।

संभावित नामों में डॉ. इच्छित गढ़पाले, जयेंद्र कुमार विजयावत, डॉ. अभय सिंह खरारी, रजनीश कसेरा, एकता जायसवाल, हृदयेश कुमार श्रीवास्तव, लता शरणागत, महीप किशोर तेजस्वी, मिलिंद नागदेवे, राजकुमार खत्री, कृष्ण कुमार रावत, प्रियंका गोयल, अभिषेक दुबे, नरोत्तम प्रसाद भार्गव, निधि सिंह राजपूत, निमिषा जायसवाल, संदीप सोनी, रिंकेश वैश्य, माया अवस्थी, भूपेंद्र कुमार गोयल, मनोज मालवीय, कमल चंद्र नागर, मिनिषा पांडेय, इला तिवारी, सपना एम. लोवंशी, नीता राठौर, शैलेंद्र सिंह सोलंकी, रानी पासी, रंजना देवड़ा, माधवी नागेंद्र, वर्षा सोलंकी,विवेक कुमार रघुवंशी, प्रदीप जैन, अखिलेश कुमार जैन, विशाल चौहान, मेहताब सिंह गुर्जर, अतेंद्र सिंह गुर्जर सुरभि तिवारी,वंदना मेहरा का नाम शामिल है। वर्तमान में सामान्य प्रशासन विभाग ने प्रस्ताव तैयार कर लिया है और जल्द ही इसे UPSC को भेजा जाएगा। अब सभी की नजरें डीपीसी बैठक पर टिकी हैं, जहां तय होगा कि इन 39 नामों में से किन 13 अधिकारियों को आईएएस बनने का अवसर मिलेगा।