
Tribute to Legendary Asha Bhosle : दिवंगत आशा भोंसले को श्रद्धांजलि स्वरुप आयोजित संगीत निशा में सिंगरों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां देकर माहौल को बना दिया खुशनुमा!
Ratlam : शहर के कालिका माता क्षेत्र स्थित नवश्रृंगारीत ऐतिहासिक गुलाब चक्कर में जिला पुरातत्व पर्यटन एवं संस्कृति परिषद के तत्वावधान में आशीर्वाद स्टूडियो के बेनर तले बुधवार को दिवंगत आशा भोंसले को श्रद्धांजलि स्वरुप संगीत निशा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में स्थानीय लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लिया और संगीत की मधुर धुनों का आनंद उठाया। पारंपरिक और आशा भोंसले के गाए गीत-संगीत का यह संगम सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा।
आयोजक आशीर्वाद स्टुडियो के संस्थापक ख्यातनाम सिंगर एवं समाजसेवी अशोक पवार ने बताया कि इस संगीत निशा में आशीर्वाद स्टुडियो के 12 कलाकारों द्वारा आशा ताई को उन्हीं के गीतों द्वारा श्रृद्धांजली अर्पित की गई। शुभारंभ मां सरस्वती देवी और आशा ताई के चित्रों पर आशीर्वाद स्टुडियो के संचालक अशोक पवार और श्रीमती अध्यक्ष अरूणा, धर्मपत्नी दिलीप सोनी द्वारा पूजन-अर्चन करते हुए माल्यार्पण द्वारा की गई। पश्चात ग्रुप के कलाकारों और गुलाब चक्कर परिसर में मौजूद समस्त श्रोतागणों द्वारा श्रृद्धांजली दी गई। इसके पश्चात संगीत संध्या की शुरूआत हुई। सभी कलाकारों ने एक से बढकर एक प्रस्तुतियां देकर माहौल को खुशनुमा बना दिया।

इन्होंने दी प्रस्तुतियां!
अशोक पवार, अरुणा सोनी, दिलीप सोनी, राकेश बोरिया, सुशील जी दुबे, रोशनी बोरिया, जयवंत गुप्ते, परमजीत कौर, मनवीर सिंह सिसोदिया, अर्चना मैन्युअल, देवेंद्र सिंह तोमर, बीएल परमार, रुखसार खान एवं अन्य गायक कलाकारों सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण मौजूद थे। संगीत निशा को सूरों के तार और संगीत की जुगलबंदी में अपने उत्कृष्ट म्यूजिक में सिस्टम से पिरोया सिंगर राकेश बोरिया ने तथा सिंगर विजय पाठक ने, संचालन कुलदीप सिंह चौहान तथा आभार श्रीमती अरुणा सोनी ने माना!




