
दतिया विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित, मतदान 30 जुलाई को
नई दिल्ली: भारत निर्वाचन आयोग ने मध्य प्रदेश में दतिया विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया है।
घोषित कार्यक्रम के अनुसार मतदान 30 जुलाई को और मतगणना 3 अगस्त को होगी। 6 जुलाई से नाम निर्देशन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे, आखिरी तिथि 13 जुलाई है।
14 जुलाई को प्राप्त नामांकन पत्रों की जांच होगी। नाम वापसी की आखिरी तारीख 16 जुलाई है।
बता दें कि दतिया विधानसभा से राजेंद्र भारती को डिसक्वालीफाई होने के बाद यह सीट रिक्त हुई है।






