WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM

स्कूल बस पलटी, एक की मौत,7 बच्चों को आई चोट

1006

बड़वानी से सचिन राठौर की रिपोर्ट

बड़वानी- जिले के ग्राम सिनगुन में आज सुबह भागसूर से अंजड़ बच्चों को लेकर जा रही स्कूली बस पलट गई जिससे बस के गेट पर खड़े युवक की दबने से जहा मौत हो गई वही कोई 7 बच्चों को चोट भी आई है।

ग्रामीण कृष्णपाल की माने तो ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी लेकिन काफी समय बाद सिर्फ पुलिस मौक़े पर पंहुची जबकि घायलों को ग्रामीणों ने अपने स्तर से किसी को हॉस्पिटल तो किसी को घर पंहुचाया है। फिलहाल मौके पर ग्रामीण व बच्चों के परिजन बड़ी संख्या में मौजूद है। पुलिस पड़ताल में जुटी हुई है