SDO Came Late Night : महिला कर्मचारी से 335 किमी दूर रात डेढ़ बजे SDO मिलने आए और फंसे!

पति ने लगाया अफेयर का आरोप, पुलिस और मीडिया की मौजूदगी में खुला ताला!

872
SDO Came Late Night

SDO Came Late Night : महिला कर्मचारी से 335 किमी दूर रात डेढ़ बजे SDO मिलने आए और फंसे!

Tikamgarh : यहां एक सनसनीखेज मामला सामने आया, जहां वन विभाग के एक SDO रातभर एक महिला कर्मचारी के घर में बंद रहे। सुबह जब ताला खुला तो पुलिस और मीडिया मौके पर मौजूद थी। जब SDO से सवाल किया गया कि वह आधी रात को महिला कर्मचारी के घर क्यों गए थे, तो उन्होंने इसे सरकारी काम बताया, लेकिन रात डेढ़ बजे सरकारी काम का सवाल टाल गए।

IMG 20250205 WA0007

मंडला में पदस्थ SDO 335 किमी दूर रात डेढ़ बजे टीकमगढ़ की एक महिला कर्मचारी के घर पहुंचे थे। पति को उनकी पत्नी और SDO की मोबाइल चैटिंग से पहले ही शक हो गया था। जैसे ही SDO घर के अंदर गए,पति ने दरवाजे पर बाहर से ताला लगा दिया,जिससे दोनों रातभर घर के अंदर कैद रहे।

IMG 20250205 WA0008

पुलिस ने सुबह खोला ताला

सुबह होते ही जब दोनों ने दरवाजा खोलने की कोशिश की तो पता चला कि बाहर से ताला लगा हुआ है। शोर सुनकर कॉलोनी में हलचल मच गई,लोग जमा हो गए, और पुलिस भी मौके पर पहुंची। ताला खोला गया और पुलिस दोनों को थाने ले गई। पूछताछ के बाद उनके बयान दर्ज कर उन्हें छोड़ दिया गया।

Also Read: Fake Currency Gang Caught : 20 लाख के नकली नोट चलाने वाले अंतरराज्यीय गिरोह के 5 सदस्यों को पकड़ा!

पति ने गंभीर आरोप लगाए

महिला के पति ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराते हुए आरोप लगाया कि उसकी पत्नी को अनुकंपा नियुक्ति मिली थी और 2014 में उसने उससे शादी की थी। आरोपी SDO की पहले टीकमगढ़ में पोस्टिंग थी, तभी दोनों की जान-पहचान हुई थी। पति के मुताबिक, मोबाइल चैटिंग से उसे पता चला कि SDO रात को घर आने वाले हैं, इसलिए उसने उन्हें पकड़ने की योजना बनाई। अब पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है।

Also Read: Finance Department Instructions: वित्तीय वर्ष समाप्त होने में अब बचे केवल 2 माह, फायनेंस ने विभागों को दिए नए निर्देश