WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home पॉलिटिक्स

MP कांग्रेस में अब जल्द होगी सचिवों की नियुक्ति,ज्यादा को नहीं मिलेगी इस पद के जरिए PCC में एंट्री

695
कन्फ्यूज भाजपा कार्यकर्ता और मुद्दे छीनती कांग्रेस...

MP कांग्रेस में अब जल्द होगी सचिवों की नियुक्ति,ज्यादा को नहीं मिलेगी इस पद के जरिए PCC में एंट्री

भोपाल: प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने जनवरी में अपनी कार्यकारिणी बनाई थी, इस कार्यकारिणी में उपाध्यक्ष और महासचिव बनाए गए थे, लेकिन सचिवों की नियुक्ति नहीं की गई थी। सचिवों की नियुक्ति को लेकर प्रदेश कांग्रेस ने अपना होमवर्क पूरा कर लिया है। अब जल्द ही प्रदेश सचिवों की घोषणा की जा सकती है।

पार्टी सूत्रों की मानी जाए तो जनवरी में ही सचिव बनाने का तय हुआ था, लेकिन पार्टी अध्यक्ष कमलनाथ का सेक्टर और मंडलम को मजबूत करने के लिए जिला मंत्री बनाने पर ज्यादा जोर था। इसके चलते सचिवों की नियुक्ति उस वक्त रोक दी गई थी। तब ही यह तय किया गया था कि सचिवों की नियुक्ति बाद में की जाएगी।

अब कुछ दिनों पहले प्रदेश कांग्रेस ने सचिवों के नाम के प्रस्ताव की एक लिस्ट प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष तक पहुंचाई है। इस लिस्ट का अध्ययन कमलनाथ की कोर टीम कर रही है। जिसमें यह देखा जा रहा है कि काम करने वालों को ही इसमें जगह मिल सके। साथ ही इनकी संख्या में बहुत ज्यादा ना हो। गौरतलब है कि पिछले चुनाव से पहले कमलनाथ ने सैकड़ों की संख्या में प्रदेश सचिव बना दिए थे, तब यह हालात बने थे कि जिसने भी पद मांगा उसे सचिव बना दिया गया था लेकिन इस बार वे ऐसा नहीं करना चाहते है। ऐसा माना जा रहा है कि सचिवों की संख्या 50 के आसपास हो सकती है।