Senior IAS Iqbal Singh Bains: राज्य शासन ने CS इकबाल सिंह बैंस के सेवानिवृत्ति आदेश जारी किए

2378

Senior IAS Iqbal Singh Bains: राज्य शासन ने CS इकबाल सिंह बैंस के सेवानिवृत्ति आदेश जारी किए

भोपाल: राज्य शासन ने आज मध्य प्रदेश के मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस के 30 नवंबर 2023 अपरान्ह को शासकीय सेवा से सेवानिवृत्ति के आदेश जारी कर दिए हैं।

WhatsApp Image 2023 11 29 at 21.32.53

इस संबंध में जारी आदेश में कहा गया है कि भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1985 बैच के अधिकारी इकबाल सिंह बैंस को सेवा वृद्धि समाप्त होने के फल स्वरुप 30 नवंबर 2023 अपरान्ह से शासकीय सेवा से सेवानिवृत किया जाता है।

बता दें कि भारत सरकार द्वारा इकबाल सिंह बैंस को 1 दिसंबर 2022 से लेकर 30 नवंबर 2023 तक दो बार छह- छह महीने की सेवा वृद्धि प्रदान की गई थी।

मध्य प्रदेश कैबिनेट द्वारा कल आयोजित बैठक में इकबाल सिंह बैंस को औपचारिक रूप से विदाई दी जाएगी और उनके स्थान पर पदस्थ मुख्य सचिव वीरा राणा का स्वागत किया जाएगा।