Seoni Accident: सिवनी में निर्माणाधीन स्कूल भवन का स्लैब गिरा, 10 मजदूर घायल, 3 की हालत नाजुक

564

Seoni Accident: सिवनी में निर्माणाधीन स्कूल भवन का स्लैब गिरा, 10 मजदूर घायल, 3 की हालत नाजुक

सिवनी: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले के केवलारी क्षेत्र में शुक्रवार को एक बड़ा हादसा हो गया। यहां निर्माणाधीन सांदीपनि स्कूल की बिल्डिंग का स्लैब अचानक भरभराकर गिर गया, जिससे वहां काम कर रहे 10 मजदूर घायल हो गए। घायलों में 3 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। इस हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय पुलिस, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने मौके पर पहुंचकर राहत कार्य शुरू किया। वहीं इस हादसे के बाद निर्माण कार्य की गुणवत्ता और सुरक्षा मानकों पर सवाल उठे हैं।

निर्माणकार्य के चलते हादसा होने से  10 मजदूर घायल

शुक्रवार को करीब 4 बजे केवलारी में बन रहे सांदीपनि विद्यालय (पहले नाम सीएम राइज स्कूल) की बिल्डिंग का स्लैब अचानक ढह गया। उस वक्त कई मजदूर काम कर रहे थे, जिनमें से 10 लोग मलबे में दबकर घायल हो गए।

हादसे के बाद घायलों को मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों और स्थानीय लोगों ने मलबे से बाहर निकाला। तुरंत उन्हें केवलारी सिविल अस्पताल ले जाया गया। तीन गंभीर रूप से घायल मजदूरों को सिवनी जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है।