Server Down, Women Upset : ‘लाडली बहना योजना’ ख़राब सर्वर की भेंट चढ़ी, महिलाएं परेशान!

बुधवार आधा दिन सर्वर नहीं चला, आज गुरुवार को सुबह से ख़राब!

1310

Server Down, Women Upset : ‘लाडली बहना योजना’ ख़राब सर्वर की भेंट चढ़ी, महिलाएं परेशान!

Indore : ‘मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना’ सर्वर डाउन होने की भेंट चढ़ गया। इस योजना के फॉर्म 25 मार्च तक भरे जाएंगे। जिसके लिए सभी दस्तावेजों के पूरा होने के लिए नगर निगम ने शिविर लगाए हैं। लेकिन, ज्यादातर समय सर्वर डाउन बताया जा रहा है। महिलाएं सुबह से आकर इंतजार कर रही हैं। आज भी सुबह से सर्वर ख़राब हो गया, जबकि महिलाएं सुबह 8 बजे से शिविर में पहुंच गई।

जिसमें समग्र आईडी की ईकेवाईसी के लिए विशेष दो दिवसीय शिविर भी लगाया गया था। साथ ही अभी सभी एमपी ऑनलाइन पर भी निशुल्क समग्र आईडी का ई-केवाईसी किया जाएगा। लेकिन, देखा जा रहा है कि सर्वर डाउन होने की वजह से महिलाएं परेशान हो रही है। जानकारी के अनुसार लाड़ली बहना योजना के लिए समग्र आईडी की ईकेवाईसी कराना जरूरी है। लेकिन, देखा जा रहा है कि सर्वर डाउन के चलते महिलाओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।

निगम आयुक्त प्रतिभा पाल ने कहा कि ईकेवाईसी कराने में कराने में टेक्निकल एरर आ रही है। लेकिन, जल्द ही यह टेक्निकल एरर दूर हो जाएगी। जिसके लिए भोपाल से भी चर्चा की जा रही है। इसका परमानेंट निकाल भी जल्दी निकाला जाएगा। वही जिन महिलाओं के प्रधानमंत्री जनधन योजना के तहत खाते नहीं हैं, उनके लिए भी सभी बैंकों को निर्देश दिए गए हैं, उन महिलाओं के अकाउंट भी खोले जाएंगे।

जोन 15 के वार्ड 71 के समाजवादी इंदिरा नगर माता मंदिर पर कैंप लगाया गया। महिलाएं दिनभर परेशान होती रहीं। एक कर्मचारी तो महिलाओं को ये कहता रहा कि आप तो ऑनलाइन सेंटर पर जाकर करवा लीजिए यहां का सर्वर डाउन चल रहा है। जबकि, कुछ कर्मचारी कुर्सियों पर बैठकर अपना टाईम पास कर रहे थे।