WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Sex Racket: उज्जैन के 7 स्पा सेंटरों पर छापे, तीन में 21 युवक युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले!

पकड़े युवकों में भाजपा युवा मोर्चा का कार्यकर्ता भी शामिल

3206
Sex Racket: उज्जैन के 7 स्पा सेंटरों पर छापे, तीन में 21 युवक युवतियां आपत्तिजनक स्थिति में मिले!

उज्जैन से सुदर्शन सोनी की रिपोर्ट

 Ujjain : क्राइम ब्रांच और माधव नगर थाना पुलिस ने शहर के 7 स्पा सेंटर पर छापे मारे। तीन स्पा सेंटर में सेक्स रैकेट पकड़ा गया। फ्रीगंज क्षेत्र के तीन स्पा सेंटर पर आपत्तिजनक सामग्री भी मिली। पुलिस ने स्पा सेंटर से 21 युवक-युवतियों को हिरासत में लिया है।

Sex Racket: उज्जैन में स्पा सेंटर से 9 लड़कियां और 7 लड़के पकड़ाए

CSP विनोद कुमार मीणा ने बताया कि लंबे समय से स्पा सेंटर में अवैध गतिविधि की शिकायत मिल रही थी। शनिवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने माधवनगर थाना पुलिस के साथ शनिवार शाम को फ्रीगंज क्षेत्र में संचालित हो रहे स्पा सेंटरों पर दबिश दी। फ्रीगंज क्षेत्र में 7 स्थानों पर चल रहे स्पा सेंटरों पर सर्चिंग की गई। इसमें आजादनगर मून थाई, आरबी जोन के सामने ओसम और हार-फूल की गली में रिलेक्स स्पा सेंटर पर आपत्तिजनक सामग्री मिलने पर वहां से 12 लड़कों और 9 लड़कियों को हिरासत में लिया गया है। सभी को माधवनगर थाने लाया गया। यहां उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। फ्रीगंज क्षेत्र में ही डिवाइन वेली में संचालित 2 सेंटर भी शामिल हैं। हिरासत में लिए गए युवक उज्जैन जिले के रहने वाले हैं। इनसे पूछताछ की जा रही है।

जानकारी के अनुसार युवा मोर्चा का प्रदेश स्तर का एक सदस्य भी इस मामले में पकड़ाया , जो दूध का व्यवसाय करता है। CSP ने जानकारी देते हुए बताया कि माधव नगर थाना क्षेत्र के स्पा सेंटर में छापामार कार्रवाई की गई है।

असम-मिजोरम की युवतियां
स्पा सेंटरों से हिरासत में ली गई युवतियां असम-मिजोरम, मनीपुर की रहने वाली हैं। इन्हें स्पा सेंटर संचालकों ने कई महीने पहले यहां बुलाया था। सभी शहर में किराए के मकान रह रही हैं। युवतियों से पूछताछ कर स्पा सेंटर के खेल का सच पता किया जा रहा है। पुलिस की गिरफ्त में आने के बाद सभी अपना मुंह छुपा रही। वहीं पुलिस के सवालों का ठीक से जवाब भी नहीं दे रही थी।