WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Sex Scandal Heats Up Politics : प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल से कर्नाटक की राजनीति गरमाई 

प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना इस मामले को साजिश बताया! 

Sex Scandal Heats Up Politics : प्रज्वल रेवन्ना के सेक्स स्कैंडल से कर्नाटक की राजनीति गरमाई 

Bengaluru :कर्नाटक की राजनीति दिनों देवगौड़ा परिवार के सेक्‍स स्‍कैंडल से गरमाई हुई है। पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते और कर्नाटक के हासन से सांसद प्रज्वल रेवन्ना से जुड़ा सेक्स स्कैंडल सामने आने के बाद अब उन्हें जनता दल (सेक्युलर) से निकालने की मांग पार्टी में उठने लगी। हुबली में हुई जेडीएस कोर कमेटी की बैठक है, जिसमें प्रज्वल रेवन्ना को पार्टी से निष्कासित करने पर फैसला किए जाने की जानकारी है।

स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) ने भी अपनी कार्रवाई शुरू कर दी। जबकि, प्रज्वल रेवन्ना विदेश भाग गए। उनके पिता ने इन ऑडियो-वीडियो क्लिप्स को अपने परिवार के खिलाफ साजिश बताया। वहीं, कुमारस्वामी ने ख़ुद को अपने भाई के परिवार से अलग बताया। कर्नाटक के हासन में जेडीयू सांसद और एनडीए के मौ जूदा उम्मीदवार प्रज्‍वल रेवन्ना की गिरफ्तारी की मांग को लेकर लोग सड़क पर उतर गए।

 

2800 अश्लील क्लिप्स

एसआईटी ने 2800 पेन ड्राइव बरामद की है। इनमें अश्लील ऑडियो-वीडियो क्लिप्स और अश्लील तस्वीरें हैं। सभी क्लिप्स में आवाज़ प्रज्‍वल रेवन्ना की ही बताई जा रही है। कुछ महिलाओं के साथ ज़ोर-ज़बरदस्ती भी दिखाई दी। ज़्यादातर महिलाएं जो प्रज्‍वल रेवन्ना की शिकार बनीं तो वे विरोध नहीं कर पाईं। ये आरोप भी लग रहे हैं कि इन वीडियो को प्रज्वल ने खुद रिकॉर्ड कर महिलाओं को ब्लैकमेल किया।

एचडी कुमारस्वामी ने किनारा किया 

लोकसभा चुनाव के दौरान प्रज्वल रेवन्ना के सेक्‍स स्‍कैंडल ने सियासी भूचाल खड़ा कर दिया। फिर प्रज्वल कोई छोटे-मोटे नेता नहीं हैं। वे पूर्व प्रधानमंत्री एचडी देवेगौड़ा के पोते हैं और पूर्व मुख्यमंत्री एचडी कुमारस्वामी के भतीजे। हालांकि, कुमारस्वामी का कहना है कि उनका परिवार रेवन्ना के परिवार से अलग है और प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना इस मामले को साजिश बता रहे हैं।

प्रज्वल रेवन्ना के पिता की सफाई 

प्रज्वल के पिता एचडी रेवन्ना ने इस मामले पर सफाई देते हुए कहा कि मुझे पता है कि किस तरह की साजिश चल रही है। मैं उनमें से नहीं हूं, जो डर जाऊंगा और भाग जाऊंगा। उन्होंने कुछ ऐसा जारी किया जो 4-5 साल पुराना था। उन्हें पार्टी से निष्कासित करना पार्टी आलाकमान पर छोड़ दिया गया। एसआईटी जांच कर रही है, इसलिए मैं आगे कोई प्रतिक्रिया नहीं दूंगा।

देश छोड़कर कैसे चले गए प्रज्वल रेवन्ना 

कर्नाटक में जेडीएस के साथ मिलकर चुनाव लड़ रही बीजेपी की इस पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया नहीं आई। कर्नाटक के गुलबर्गा में मौजूद प्रियंका गांधी ने इस  मामले में सीधे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जवाब मांगा है। 26 अप्रैल को मतदान के बाद प्रज्वल जर्मनी चला गया। ये पूछा जा रहा है कि प्रशासन ने उसे रोका क्यों नहीं? प्रशासन की सफाई है कि उसे प्रज्वल रेवन्ना की सेक्स पेन ड्राइव की जानकारी नहीं थी।

डिप्टी कमिश्नर हासन सत्यभामा ने कहा कि चुनाव की वजह से हम लोग सब काफी व्यस्त थे और इस बारे में हमें जानकारी नहीं थी ,ज़िला प्रशासन का कहना है कि उसे जानकारी नहीं थी। चुनाव खत्म होते ही आरोपी प्रज्‍वल रेवन्ना विदेश भाग गया। इसके बाद ही महिला आयोग के कहने पर राज्य सरकार ने एफआईआर दर्ज करवाने के साथ साथ एसआईटी के गठन की घोषणा की, इससे सिद्धारमैय्या सरकार की नीयत पर भी सवाल उठ रहे है कि हाई प्रोफाइल मामलों में सिस्टम किस तरह काम करता है।