Shahdol Administration Takes Action : कलेक्टर ने डॉ केदार सिंह ने कांग्रेसियों पर भांजी लाठी!

538

Shahdol Administration Takes Action : कलेक्टर ने डॉ केदार सिंह ने कांग्रेसियों पर भांजी लाठी!

Sahdol : धनपुरी में रविवार को सीएम डॉ मोहन यादव के दौरे के दौरान उस समय हंगामा हो गया जब उनका काफिला कॉलेज तिराहा से आगे बढ़ा। सभास्थल से पहले कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काले झंडे दिखाए और विरोध प्रदर्शन किया। बड़ी संख्या में कार्यकर्ता काफिले की तरफ बढ़े तो प्रशासन के अधिकारियों के माथे पर पसीना चुहचुहाने लगा। स्थिति बिगड़ती देख प्रशासन ने प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की। इसी दौरान डीएम डॉ केदार सिंह ने 1 आरक्षक से डंडा लिया और खुद प्रदर्शकारियों पर लाठी भांजने लगे प्रत्यक्षदर्शियों में से किसी ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया!