Shameful Incident: वृद्ध महिला के साथ दुराचार! 

596

Shameful Incident: वृद्ध महिला के साथ दुराचार! 

शहडोल। शहडोल के एक आश्रम में बेटे का इलाज कराने आई वृद्ध महिला के साथ दुराचार का मामला सामने आया है।

दरअसल यह महिला दमोह से मानसिक रूप से कमजोर बेटे का शहडोल जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र में स्थित एक आश्रम इलाज कराने आई थी।

इलाज के लिए बेटे के लापता होने पर मां की मदद के नाम पर संतोष नामक युवक ने जंगल ले जाकर वृद्धा से जबरन दुराचार किया।

बताया गया है कि आरोपी संतोष ने वृद्ध महिला के लापता बेटे को ढूंढने के नाम पर बोड्डीहा के जंगल में ले जाकर दुराचार किया।

मामले की जानकारी किसी को देने पर संतोष ने वृद्ध महिला को जान से मारने की धमकी दी।

महिला की शिकायत पर ब्यौहारी पुलिस ने आरोपी संतोष के खिलाफ दुराचार की अन्य धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है।

देखिए वीडियो: क्या कह रहे हैं, अभिषेक दीवान (एडिशनल एसपी शहडोल)-