Shekhawat Roared in Badnawar : आने वाला चुनाव महाभारत का धर्मयुद्ध, कौरव-पांडव में मुकाबला!

बदनावर में उद्योग मंत्री के घर बदनावर में गरजे भंवरसिंह शेखावत!

1606

Shekhawat Roared in Badnawar : आने वाला चुनाव महाभारत का धर्मयुद्ध, कौरव-पांडव में मुकाबला!

धार से छोटू शास्त्री की रिपोर्ट

Dhar : जिले के बदनावर में आज भाजपा से कांग्रेस में आए पूर्व विधायक भंवरसिंह शेखावत का बदनावर विधानसभा में जमकर आगमन हुआ। भाजपा से कांग्रेस में आने के बाद उनका यह पहला विधानसभा दौरा था। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया। शेखावत आज इंदौर से निकले तो लेबड से बदनावर तक जगह-जगह उनका फूल मालाओं से स्वागत किया। इस दौरान उनके साथ सैकडों वाहनों की लंबी कतारे चल रही थी।

बदनावर में कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए भंवरसिंह शेखावत ने कहा कि आने वाला चुनाव ये महाभारत का धर्म युद्ध है। इसमें एक तरफ कोरव होंगे एक तरफ पांडव होंगे। पांडव भले ही संख्या में कम हों, पर वे कौरव को हरा देंगे।

WhatsApp Image 2023 09 30 at 9.25.23 PM

उन्होंने अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए कहा कि मैं बदनावर को आजाद कराने के लिए आया हूं। भारतीय जनता पार्टी को मैंने नहीं छोड़ा, बल्कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझको छोडा है। आप सब जानते है। लेकिन, भारतीय जनता पार्टी वालों को मैं एक बात कहना चाहता हूं कि आने वाला चुनाव महाभारत का धर्म युद्ध है। इसमें एक तरफ कोरव होंगे एक तरफ पांडव होंगे। पांडव संख्या में कम हो सकते है लेकिन धर्म के साथ होगा और इस लडाई में बदनावर की जनता धर्म के रूप में आपके साथ खड़ी रहेगी।

 

देश की आजादी के 75 साल लेकिन जब मैं बदनावर को देखता हूं तो मुझे लगता है कि बदनावर में आजादी आना अभी बाकी है। बदनावर के लोग इस हवाओं में सांस लेने की हिम्मत नहीं कर पा रहे है। कोई है, जो आपके जिले के अंदर रौडा बन रहा है। लेकिन, अब इसमें मेरा कसूर नही है। कोई बीजेपी नहीं, कोई कांग्रेस नहीं सिर्फ बदनावर का विकास और विकास के अलावा कोई बात नहीं की जाएगी। मैं तो मां नर्मदा देवी लाया था, 5 साल आपकी खूब सेवा की, कोई क्षेत्र नहीं छोड़ा न कांग्रेस का सरपंच देखा न बीजेपी का।