WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Shibu Soren is No More: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में आखिरी सांस ली!

666

Shibu Soren is No More: झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का निधन, दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में आखिरी सांस ली!

किडनी से जुड़ी बीमारी के चलते पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे!

New Delhi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन का गंगा राम अस्पताल में निधन हो गया। 81 वर्षीय सोरेन लंबे समय से किडनी की समस्या से जूझ रहे थे। वे 3 बार सीएम रह चुके हैं और अलग झारखंड राज्य के गठन में उनका बहुत बड़ा योगदान था। किडनी से जुड़ी बीमारी के चलते पिछले एक महीने से अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की जानकारी के बाद पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई।
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन खुद दिल्ली में मौजूद हैं और उस वक्त अस्पताल में ही थे, जब उनके पिता ने अंतिम सांस ली। सीएम हेमंत सोरेन ने अपने पिता के निधन की जानकारी साझा करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा ‘आदरणीय दिशोम गुरुजी हम सभी को छोड़कर चले गए हैं। आज मैं शून्य हो गया हूँ।

झारखंड आंदोलन के अगुवा
शिबू सोरेन पिछले कई वर्षों से बीमार चल रहे थे। उन्हें जून के आखिरी सप्ताह में गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया था। बीते कुछ दिनों से उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी और वह वेंटिलेटर सपोर्ट पर थे।
शिबू सोरेन को झारखंड में ‘गुरुजी’ के नाम से जाना जाता था। वे झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक नेताओं में से एक थे और आदिवासी अधिकारों की लड़ाई में अग्रणी भूमिका निभाई थी। उन्होंने अलग झारखंड राज्य की मुहिम को नेतृत्व दिया और तीन बार राज्य के मुख्यमंत्री भी बने।

पूरे झारखंड में शोक
शिबू सोरेन के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा ने आदिवासी इलाकों में सामाजिक और राजनीतिक चेतना का अभियान चलाया और राज्य को अलग पहचान दिलाने में अहम भूमिका निभाई। उनके निधन की खबर फैलते ही पूरे झारखंड में शोक की लहर दौड़ गई। राजनीतिक और सामाजिक संगठनों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। गुरुजी का जाना झारखंड की राजनीति के एक युग का अंत है। उनके योगदान को आने वाली पीढ़ियां हमेशा याद रखेंगी।