Shivraj’s Son’s Marriage : जब शिवराज ने साधना सिंह को लेकर गीत गया ‘तारीफ करूं क्या उसकी जिसने तुझे बनाया’

आज रात फेरे की तैयारी, कई विशिष्ट अतिथि शामिल होने जोधपुर पहुंचे!

1821

Shivraj’s Son’s Marriage : जब शिवराज ने साधना सिंह को लेकर गीत गया ‘तारीफ करूं क्या उसकी जिसने तुझे बनाया’

Jodhpur : जब शिवराज ने साधना सिंह को कहा ‘तारीफ करूं क्या उसकी जिसने तुझे बनाया’

दरअसल शिवराज ने अपनी पत्नी साधना सिंह की तारीफ वाली यह बात उस गीत को लेकर कहीं जो फिल्म का है। दस्तूर ए मौका था बेटे कार्तिकेय के विवाह अवसर पर आयोजित संगीत संध्या का और इसी दिन शिवराज सिंह का 66वां जन्मदिन भी मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित संगीत संध्या में पहले साधना सिंह ने गीत गया ‘तुम्हें और क्या दूं मैं दिल के सिवाय, तुमको हमारी उमर लग जाए!’

कल शाम को संगीत संध्या हुई जिसमें आकर्षक लाइटिंग और बॉलीवुड गानों पर लोग झूमने को मजबूर हो गए. शिवराज सिंह ने अपनी पत्नी के साथ डांस किया और माइक पकड़कर गाना भी गाया। इसके बाद पूरे परिवार का सामूहिक नृत्य हुआ। दूल्हा-दुल्हन की एंट्री पर सभी ने जमकर हूटिंग की। पैलेस में लाल और पीले हेरिटेज थीम पर सामियाना सजाया गया। संगीत कार्यक्रम इंडोर हाल में संपन्न हुआ. वहीं कार्तिकेय और अमानत भी नाचते हुए नजर आए। जिसमें अमानत में माला लहरा कर ससुराल गेंदा फूल पर डांस किया।

आज विवाह समारोह

शिवराज सिंह चौहान के बड़े बेटे कार्तिकेय और अनुपम बंसल की पुत्री अमानत आज उम्मेद भवन पैलेस में शादी करेंगे। गोधूलि वैला में शाम से 9:00 बजे के बीच उम्मेद भवन पैलेस में फेरे होंगे। वहीं बीते दिन मेहंदी और संगीत कार्यक्रम में दूल्हा-दुल्हन सहित दोनों ही परिवार के सदस्यों ने जमकर डांस किया। शिवराज ने भी गाना गाया और पत्नी के साथ गानो की धुन पर थिरकते नजर आए।

बुधवार दोपहर में मेहंदी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें दूल्हा-दुल्हन ने फिल्मी अंदाज में एंट्री ली तो सभी झूमने लगे। मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जन्मदिन भी धूमधाम से मनाया गया। चौहान ने उम्मेद भवन पैलेस परिसर में ही पौधारोपण किया। आज शाम 4 बजे के लांसर लोन से बारात रवाना हुई। शिवराज सिंह चौहान के पुत्र के विवाह के चलते आज शहर में राज्यपाल हरिभाऊ बागडे और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के साथ में कही बड़े राजनेता और उद्योगपति शामिल होंगे।