WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

Shop Sealed for Non-Payment : बकाया राशि जमा नहीं करने पर 3 दुकान व 2 गुमटी सील, निगम ने बकाया के रूप में 3 लाख की राशि वसूली!

Shop Sealed for Non-Payment : बकाया राशि जमा नहीं करने पर 3 दुकान व 2 गुमटी सील, निगम ने बकाया के रूप में 3 लाख की राशि वसूली!

 

Ratlam : नगर निगम से संबंधित करो की शत-प्रतिशत वसूल किए जाने के निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट द्वारा दिए गए निर्देशों के तहत नगर निगम के राजस्व अमले ने कार्यवाहीं करते हुए बकाया राशि जमा नहीं कराने पर 3 दुकानें एवं 2 गुमटी को सील किया। वहीं 3,02,061/- की राशि दुकान-गुमटी किराया बकाया के रूप में वसूल की।

IMG 20250311 WA0210

निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट के निर्देशानुसार नगर निगम के राजस्व अमले द्वारा दुकान-गुमटी किराए की बड़ी राशि जमा नहीं कराने वालों के विरूद्ध कार्यवाहीं करते हुए गोविन्द कुमार-हरदासमल दुकान नम्बर 30 कोठारी मार्केट, भवानीलाल- चिमनलाल दुकान नम्बर 30 व प्रवीण-राजु हारोड दुकान नम्बर 38 स्टेडियम मार्केट, तेजकरण- भेरूलाल गुमटी नम्बर 61 व कालु शाह-जुम्मन शाह गुमटी नम्बर 67 हाट रोड को सील किया गया।

IMG 20250311 WA0207

इसके अलावा राजस्व अमले द्वारा निगम स्वामित्व के विभिन्न मार्केट की दुकानों के दुकानदारों व गुमटी संचालकों से 3,02,061/- की राशि दुकान-गुमटी किराया बकाया के रूप में वसूल की। निगम आयुक्त हिमांशु भट्ट ने बताया कि नगर निगम द्वारा दुकान-गुमटी की बकाया राशि वसूलने तथा राशि जमा नहीं कराने पर दुकान-गुमटी सील करने की कार्यवाही निरंतर जारी रहेंगी।

उक्त कार्यवाही राजस्व प्रभारी राजेंद्र सिंह पंवार के निर्देशन में ऋषि पंड्या, पवन सोलंकी, राजेश डोडियार, विष्णु कुमावत, मुकेश मेहता, महेश व्यास, विजय कपूर, यष सेन, रवि टाक, कुंदन सिंह आदि के द्वारा की गई।