WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home साहित्य

पावर ग्रिड इंदौर द्वारा लघु कथा लेखन प्रतियोगिता आयोजित

297
WhatsApp Image 2026 05 30 At 12.43.09

पावर ग्रिड इंदौर द्वारा लघु कथा लेखन प्रतियोगिता आयोजित

  ” हर संवेदनशील हृदय में सृजन के गुण होते हैं” वाजपेई

इंदौर ;मानव समाज का अभिन्न अंग है समाज में जो वह देखता है सुनता है वे उसके अनुभव बन जाते हैं और वही अनुभव संवेदनशील हृदय किसी न किसी रूप में साहित्य का सृजन करता है प्रश्न यह नहीं है की पढ़ाई के बाद वह रोजी-रोटी के लिए कहां काम कर रहा है ,उपर्युक्त उद्बोधन साहित्यकार हरे राम बाजपेई ने पावर ग्रिड इंदौर द्वारा नराकास निगम के तहत आयोजित लघु कथा लेखन प्रतियोगिता के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मेंव्यक्त किये ।सेवानिवृत्त राजभाषा अधिकारी हरे राम बाजपेई ने कहा कि केंद्र सरकार की राजभाषा के साथ हम सबको साहित्य की भाषा भी सीखना चाहिए लिखने और पढ़ने में अवश्य रुचि रखनी चाहिए इससे अध्ययन काल के दिन याद आ जाते हैं। अतिथि वक्ता प्रोफेसर डॉक्टर अरुणा सराफ ने लघु कथा लेखन की बारीकियां, किस प्रकार से विषय का चयन करें संदेश क्या दे आदि विषय पर अपने विचार व्यक्त किये ।और कहा कि साहित्य सृजन अवश्य करने की आदत व्यक्ति को डालनी चाहिए। पावर ग्रिड के हिंदी प्रभारी श्री नवीन साहू ने संचालन के साथ बताया कि विभिन्न केंद्रीय कार्यालय के 24 लोगों ने इसमें प्रतिभागिता की और पहली बार बहुत ही अच्छे ज्ञानवर्धक विषयों पर अपनी लघु कथाएं लिखी हैं। विभाग प्रमुख श्री अरुण जी ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर देवी अहिल्या विमान तल की हिंदी प्रबंधक नाजमा खान तथा ओरिएंटल इंश्योरेंस कंपनी की हिंदी प्रमुख नरा कास की सचिव श्रीमती पम्मी शिंदे ने भी उद्बोधित किया ।प्रत्येक प्रतिभागी को एक-एक पुस्तक उपहार स्वरूप दी गई जिससे उनकी रुचि पठन में बढ़े.