WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home न्यूज़ प्रादेशिक

सर्किल जेल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया, महापौर प्रहलाद पटेल ने भजन गाकर सबको मंत्रमुग्ध किया!

निगम और प्रशासनिक अधिकारी भी मौजूद रहें!

1284

सर्किल जेल में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव मनाया, महापौर प्रहलाद पटेल ने भजन गाकर सबको मंत्रमुग्ध किया!

Ratlam : सर्किल जेल रतलाम में भगवान श्री कृष्ण का जन्मोत्सव मप्र शासन और जेल मुख्यालय भोपाल के आदेशानुसार धूमधाम से मनाया गया। भगवान श्री कृष्ण से संबंधित झांकी बनाई गई और भजन संध्या का आयोजन किया गया।

IMG 20240826 WA0077

सर्किल जेल में महापौर प्रहलाद पटेल, नगर निगम अध्यक्ष श्रीमती मनीषा शर्मा, रतलाम विकास प्राधिकरण पूर्व अध्यक्ष अशोक पोरवाल, जिला अध्यक्ष बीजेपी प्रदीप उपाध्याय, एडीएम राधेश्याम मंडलोई, एसडीएम अनिल भाना, गणमान्य अतिथि जलज सांखला और सजल आदि उपस्थिति थे।

IMG 20240826 WA0080

अतिथियों ने जेल स्टॉफ और बंदियों ने श्री कृष्ण के विग्रह की पूजा अर्चना की और झूला झूलाया। इस अवसर पर मटकी फोड़ कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। महापौर प्रहलाद पटेल ने इस अवसर पर भजन “श्रीमन नारायण, नारायण हरि, हरि“ गाया।

IMG 20240826 WA0078

जेल अधीक्षक लक्ष्मण भदौरिया ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण जन्मोत्सव का विशेष महत्व है। ब्रजेश मकवाने उप-जेल अधीक्षक ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।