श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास अध्यक्ष विजयसिंह चौहान, सचिव नरेन्द्र सिंह सोलंकी मनोनीत!

कोषाध्यक्ष दिलीपसिंह सोनगरा, महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती किरण गोयल हुए मनोनीत!

589

श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास अध्यक्ष विजयसिंह चौहान, सचिव नरेन्द्र सिंह सोलंकी मनोनीत!

Ratlam : श्री राजपूत नवयुवक मंडल न्यास एवं महिला मंडल के चुनाव सम्पन्न हुए, चुनाव में पदाधिकारियों को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया।अध्यक्ष पद हेतु विजयसिंह चौहान, सचिव नरेंद्रसिंह सोलंकी, कोषाध्यक्ष दिलीपसिंह सोनगरा एवं महिला मंडल अध्यक्ष श्रीमती किरण सुरेंद्र सिंह गोयल को मनोनीत किया गया।

 

बैठक में आगामी महाशिवरात्रि पर्व पर होली पर्व पर स्वजाति गैर एवं अप्रैल माह में सामुहिक विवाह समारोह हेतु विचार विमर्श कर निर्णय लिए गए, 8 मार्च महाशिवरात्रि पर्व पर भगवान श्री जागनाथ महादेव मंदिर पर अभिषेक पूजन श्रृंगार एवं महाआरती कर प्रसाद वितरण किया जाएगा, 25 मार्च होली पर्व के अवसर पर स्वजातीय गैर निकाली जाएगी। 19 अप्रैल राजपूत समाज का 23वां सामूहिक विवाह समारोह एवं तुलसी विवाह आयोजित किया जाएगा।

 

बता दें कि मंडल द्वारा अब तक लगभग 350 जोड़ों का विवाह संपन्न कराया जा चुका हैं। इस अवसर पर राजपूत समाज के पदाधिकारीगण वरिष्ठजन एवं मातृशक्ति बड़ी संख्या में उपस्थित थे। सभा का संचालन राजेंद्र सिंह गोयल ने तथा आभार विशाल सिंह चावड़ा ने माना।