WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Singrauli Bank Robbery: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती केस में दूसरा बदमाश भी गिरफ्तार, बिहार में पुलिस टीमें एक्टिव

399

Singrauli Bank Robbery: बैंक ऑफ महाराष्ट्र डकैती केस में दूसरा बदमाश भी गिरफ्तार, बिहार में पुलिस टीमें एक्टिव

मध्यप्रदेश के सिंगरौली में 15 करोड़ की बैंक डकैती मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। एक आरोपी को बिहार और दूसरे को औरंगाबाद से दबोचा गया। पुलिस टीमें बिहार में बदमाशों की खोज में जुटी हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर अन्य बदमाशों की भी तलाश जारी है। बदमाशों का एक कट्टा भी सड़क पर मिला है। वहीं डीजीपी कैलाश मकवाना भी शुक्रवार, 18 अप्रैल की रात सिंगरौली पहुंचे हैं।

15 करोड़ का सोना और 20 लाख कैश की लूट

आरोपियों की सरगर्मी से तलाश की जा रही है। सिंगरौली के आसपास के सभी जिलों की पुलिस को अलर्ट कर दिया गया है। वारदात के बाद बदमाशों का एक कट्टा मिला है, अंदाजा लगाया जा रहा है हड़बड़ी में रास्ते में गिर गया होगा। हालांकि, अभी तक बदमाशों की गिरफ्तारी की कोई जानकारी सामने नहीं आई है।
जानकारी के अुनसार, सिंगरौली में शुक्रवार, 17 अप्रैल की दोपहर करीब 1 बजे की बैंक ऑफ महाराष्ट्र में बदमाश घुसे थे। दहशत फैलाकर बैंककर्मियों को बंधक बनाया। इसके बाद 15 करोड़ का सोना और 20 लाख रुपये कैश लूटकर फरार हो गए। पूरी घटना को 15-20 मिनट में अंजाम दिया गया।Singrauli Bank Robbery

बैंक ऑफ महाराष्ट्र में एक आरोपी हेलमेट पहनकर और 4 बिना हेलमेट के हथियारों के साथ घुसे थे। पहले उन्होंने बैंक के करीब 12 कर्मचारियों को बंधक बनाया। फिर बैंक में रखा 9-10 किलो सोना और 14 लाख रुपये कैश लूट लिया। सोने की कीमत करीब 15 करोड़ रुपये से ज्यादा बताई जा रही है।

बैंक की गंभीर लापरवाही सामने आई है। जिस वक्त बैंक में लूट हुई, उस वक्त वहां कोई सिक्योरिटी गार्ड मौजूद नहीं था। लूट के बाद लोगों में सुरक्षा को लेकर चिंता है।

सिंगरौली पुलिस ने की नाकाबंदी

बैंक लूट के बाद सिंगरौली पुलिस अलर्ट हो गई है। एसपी मनीष खत्री ने पूरे जिले में अलर्ट जारी किया है। शहर में नाकाबंदी करके बदमाशों की तलाश की जा रही है। पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए 5 स्पेशल टीम बनाई हैं।

बैंक में मौजूद ग्राहकों ने बताया कि आरोपी एक बैग और एक बड़ा थैला लाए थे। उसी में सोना और कैश भरकर ले गए।

Bank Robbery in Singrauli: सिंगरौली के बैंक में बंदूक की नोक पर लूट, भारी मात्रा में कैश और सोना लेकर बदमाश फरार