WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

सिया गोयल मामला, सीन रिक्रिएशन के बाद मां का बड़ा खुलासा—”12वीं पास भी नहीं थी सिया”

                  घर से केक बनाने का बिजनेस करती थी .ऑर्डर रिश्तेदारों या फ्रेंड से उसे मिलते थे

पुणे:पुणे के बहुचर्चित सिया गोयल मामले में पुलिसिया जांच के बीच एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। एक तरफ जहां पुलिस की टीम सिया को वारदात की कड़ियों को जोड़ने के लिए लोहागढ़ फोर्ट ले गई और वहां ‘सीन रिक्रिएट’ कराया, वहीं दूसरी तरफ सिया की मां पूजा गोयल ने उसकी निजी जिंदगी और पढ़ाई-लिखाई को लेकर कई बड़े खुलासे किए हैं।

पढ़ाई में नहीं थी रुचि, केतन के परिवार को थी जानकारी

एक हालिया इंटरव्यू में सिया की मां पूजा गोयल ने बताया कि सिया की शैक्षणिक योग्यता बेहद कम थी और वह 12वीं कक्षा भी पास नहीं कर पाई थी। पूजा गोयल के मुताबिक, सिया का मन पढ़ाई-लिखाई में बिल्कुल नहीं लगता था। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि यह बात उन्होंने केतन अग्रवाल की मां को पहले ही साफ-साफ बता दी थी और इसमें कुछ भी छुपाया नहीं गया था।

पढ़ाई छोड़ शुरू किया था केक का बिजनेस

मां ने बताया कि पढ़ाई में रुचि न होने के कारण सिया ने आत्मनिर्भर बनने का रास्ता चुना था। उसने अपने स्तर पर घर से ही केक बनाने का काम (होम बेकिंग बिजनेस) शुरू किया था और वह इसी व्यवसाय से जुड़ी हुई थी।

पुलिस पूछताछ और सीन रिक्रिएशन से खुलेंगे राज

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस की टीम सिया को लोहागढ़ फोर्ट लेकर पहुंची थी, जहां घटना के वक्त की कड़ियों को समझने के लिए सीन रिक्रिएशन की प्रक्रिया पूरी की गई। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, इस दौरान हुई कड़ी पूछताछ में सिया ने कई अहम राज उगले हैं। पुलिस अब मां के बयानों और सीन रिक्रिएशन से मिले तथ्यों को जोड़कर आगे की तफ्तीश में जुट गई है।

 पिता प्रवीण गोयल ने कहा कि सिया घर से ही काम करती थी। ऑर्डर मिलने पर वह डिलीवरी देती थी। वह कर से ही काम करती थी। पिता ने कहा कि वह अच्छा केक बनाती थी। उसके पास ऑर्डर रिश्तेदारों या फ्रेंड के पास से ही आते थे।

, कुछ दिन पहले केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने कहा था कि मुझे बताया कि वह कॉलेज में पढ़ रही है। तीन-चार महीने में मुझे तीन-चार कॉलेज के नाम बता दिए गए। लेकिन बाद में मुझे जानकारी मिली कि वह कभी कॉलेज नहीं गई थी।

गौरतलब है कि सिया गोयल की तुलना में केतन अग्रवाल काफी बढ़ा लिखा था। उसने अमेरिका से पढ़ाई की थी। केतन के परिवार वालों का कहना है कि हमलोगों के साथ धोखा किया गया है। उसके परिवार के लोगों ने झूठ बोला है। अब चेतन के साथ सिया की तस्वीरें और वीडियो सामने आ रहे हैं।

हेडर फोटो =AI इमेज