WhatsApp Image 2025 08 07 At 9.31.47 PM
Home खबरों की खबर

Bhopal News: जिले में 3 माह से नए घरेलू गैस कनेक्शन पर लगी रोक, ऑनलाइन पोर्टल बंद होने से 8 हजार आवेदन पेडिंग

Bhopal News: जिले में 3 माह से नए घरेलू गैस कनेक्शन पर लगी रोक, ऑनलाइन पोर्टल बंद होने से 8 हजार आवेदन पेडिंग

भोपाल। अमेरिका-ईरान तनाव के बाद राजधानी सहित पूरे प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ने के साथ-साथ नए घरेलू गैस कनेक्शन पर भी रोक लग गई है। राजधानी में घरेलू एलपीजी कनेक्शन के लिए पिछले तीन महीने से इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। बताया जा रहा है कि आयल कंपनियों ने नए घरेलू गैस कनेक्शन जारी करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल बंद कर दिया है। इसका असर भोपाल में सबसे अधिक देखने को मिल रहा है, जहां करीब आठ हजार नए कनेक्शन के आवेदन लंबित हैं।

जानकारी के अनुसार नए कनेक्शन बंद होने से सबसे ज्यादा छात्र और किराए के मकानों में रहने वाले लोग प्रभावित हुए हैं। अब लोगों की मांग है कि कमर्शियल सिलेंडर सप्लाई में लगा प्रतिबंध हटा दिया गया है, तो इस ऑनलाइन पोर्टल को भी शुरू करना चाहिए। इससे नए घरेलू सिलेंडर लेने वालों की परेशानियां हल हो जाएंगी।

ब्लैक में ढाई से तीन हजार रुपए तक पहुंचा सिलेंडर

कोलार के रहवासी दिनेश सिंह ने बताया कि पहले ब्लैक में घरेलू गैस सिलेंडर एक हजार से डेढ़ हजार रुपए में मिल जाता था, लेकिन अब इसके लिए ढाई से तीन हजार रुपए तक चुकाने पड़ रहे हैं। नए कनेक्शन के लिए कई बार एजेंसी के चक्कर लगाने के बावजूद उन्हें निराशा ही हाथ लगी।

इस संबंध में जिला आपूर्ति नियंत्रण से मेरी जानकारी के अनुसार नए घरेलू गैस कनेक्शन शुरू करने को लेकर आयल कंपनियों से लगातार चर्चा चल रही है। युद्धविराम की घोषणा के बाद उम्मीद है कि जल्द ही पोर्टल दोबारा शुरू करने और लंबित आवेदनों पर निर्णय लिया जा सकता है।